{"_id":"645c88a5dd7eb3e91706d969","slug":"nawazuddin-siddiqui-reveals-he-only-wants-to-do-lead-roles-now-said-even-if-i-have-to-pay-for-the-films-myself-2023-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nawazuddin Siddiqui: 'भले फिल्म में अपना पैसा लगाना पड़े लेकिन...', लीड रोल के सवाल पर नवाज की दो टूक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nawazuddin Siddiqui: 'भले फिल्म में अपना पैसा लगाना पड़े लेकिन...', लीड रोल के सवाल पर नवाज की दो टूक
नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले काफी समय से अपनी जिंदगी में चल रही उथल पुथल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कभी उनकी पत्नी आलिया के कुछ बयान सामने आते हैं तो वहीं कभी नवाजुद्दीन कुछ कहते नजर आते हैं। लेकिन पिछले दिनों अभिनेता की पत्नी आलिया ने दोनों के बीच का मनमुटाव ठीक करते हुए माफी भी मांग ली है। अब अभिनेता की जिंदगी में सबकुछ ठीक होता नजर आ रहा है। वहीं नवााज इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जोगीरा सा रा रा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मों में अपने किरदारों को लेकर बातचीत की है।
2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सभी जानते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने करियर की शुरूआत छोटे रोल और सपोर्टिंग किरदार के की है। उन्होंने पहले सलमान खान की किक और बजरंगी भाईजान में काम किया था। इसके अलावा अभिनेता ने शाहरुख खान की रईस में भी महत्वपूर्णं भूमिका निभाई है। हालांकि पिछले कुछ साल में उन्होंने किसी भी बड़े सितारे के साथ काम नहीं किया है। हालांकि कई साल के संघर्ष के बाद अब अभिनेता एक बड़ा नाम बन चुके हैं।
3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नवाज ने लीड रोल्स और बड़ी फिल्मों में वापसी को लेकर बात की है। अभिनेता से सवाल किया गया कि सलमान और शाहरुख के साथ काम करने वाले आप काफी वक्त से किसी बड़ी फिल्म में नजर नहीं आए। तब अभिनेता ने कहा, ऐसा नहीं है कि मैं सलमान या शाहरुख के साथ काम करना नहीं चाहता हूं। अगर किसी बड़ी फिल्म में अच्छा रोल मिला तो वह उसे करना जरूर पसंद करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि करियर के इस पड़ाव पर वह लीड रोल करना ही पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन ने कहा इंडस्ट्री में लीड और साइड रोल के बीच का गैप मायने रखता है। हालांकि यूरोप और हॉलीवुड में इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन यहां सपोर्टिंग एक्टर को सेकेंडरी रोल्स दिए जाते हैं। वह किसी तरह से बच निकले हैं और अब इसे दोहराना नहीं चाहते हैं। अभिनेता ने कहा कि वह केवल लीड रोल ही करना चाहते हैं, फिर चाहे इसके लिए उन्हें खुद फिल्म में पैसा क्यों न लगाना पड़े।
विज्ञापन
5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म अफवाह रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। वहीं वह जल्द ही अपनी नई फिल्म जोगिरा सा रा रा लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ नेहा शर्मा नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।