बॉलीवुड के इंस्पिरेशनल एक्टर कहे जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आज जन्मदिन है। 19 मई, 1974 को जन्मे नवाजुद्दीन एक उम्दा एक्टर हैं। नवाज अपने किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। आज जिस नवाज की मिसाल दी जाती है दरअसल वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। एक वक्त ऐसा था जब उन्हें दो वक्त का खाना भी ठीक से नसीब नहीं होता था।
जब रोटी को तरसते थे नवाजुद्दीन, छोटे से गांव से निकल ऐसे बने बॉलीवुड के 'बाबू मोशाय'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से 40 किलोमीटर दूर बुढ़ाना नामक गांव में नवाजुद्दीन का जन्म हुआ। उनके पिता किसान हैं। नवाज अपने बचपन को याद करते हुए कहते हैं उनको जब फिल्में देखना होता था तो ईद या दिवाली के मौके पर पैसा जमा करके वह अपने गांव से शहर में जाकर फिल्में देखते थे।
इसी बीच नवाज को अनुराग कश्यप की फिल्म ब्लैक फ़्राईडे में काम करने का मौका मिला। उसके बाद फिराक, न्यूयॉर्क और देव डी जैसी फिल्मों में काम मिला। सुजोय घोष की ‘कहानी’ में उनका काम सराहा गया। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' तक आते आते नवाज स्टार बन चुके थे। चाहे बंदूकबाज में बाबू मोशाय का किरदार हो या फिर मंटो या बाला साहब ठाकरे सभी किरदारों से नवाज ने फैंस का दिल जीता है।