आलिया भट्ट पहली बार अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म में दिखेंगी। वो जल्द ही सड़क 2 शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। उससे पहले आलिया ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा कि वो पिता की फिल्म करते हुए डर भी रही हैं। काम के साथ आलिया सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव हैं, अब उन्होंने एक ऐसी बात लिखी है कि जिसे देखकर रणबीर कपूर खुश हो जाएंगे।
शादी की खबरों के बीच आलिया भट्ट ने नीतू से कही दिल की बात, रणबीर भी देख हो जाएंगे खुश
आलिया और रणबीर इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों ये कपल यूरोप ट्रिप पर गया था। इसके बाद से ये कयास लगाए जाने लगे कि दोनों यूरोप में अपनी वेडिंग के लिए डेस्टिनेशन फाइनल करने गए हैं। बाद में आलिया ने इन खबरों को बकवास बताया। आलिया भले ही अपने रिलेशनशिप को कबूल ना करें लेकिन उनकी एक्टिविटी सारी बातें बयां करती हैं।
नीतू कपूर ने हाल ही में ऋषि कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें दोनों बिल्कुल परफेक्ट कपल नजर आ रहे हैं। बता दें कि कैंसर के इलाज के सिलसिले में ऋषि कपूर अभी न्यूयॉर्क में ही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे दिल के सबसे करीब।'
Love this pic 🥴 @bloomingdales had to drag him 🙈 #memories #keeppositive #blessings
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
नीतू कपूर की इस तस्वीर पर आलिया भट्ट ने रिएक्शन दिया है। आलिया ने दोनों की जोड़ी वाली इस तस्वीर पर 'लव' लिखा और हार्ट का इमोटिकॉन भी बनाया। ऐसा पहली बार नहीं है जब आलिया ने नीतू कपूर की किसी तस्वीर पर कमेंट किया हो, इससे पहले भी वो अपनी दिल की बात कहती नजर आई हैं।

खबरों की मानें तो रणबीर की मां यानी नीतू कपूर भी आलिया को बहुत पसंद करती हैं। वो अक्सर रणबीर और आलिया की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ने रणबीर को आई लव यू कहा था।
