{"_id":"5ce1232ebdec2207594b11a3","slug":"saif-ali-khan-leave-without-salman-khan-during-black-buck-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 साल पहले जब सैफ ने छोड़ दिया था सलमान खान का साथ, होटल का बिल चुकाए बिना ही भागे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
21 साल पहले जब सैफ ने छोड़ दिया था सलमान खान का साथ, होटल का बिल चुकाए बिना ही भागे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 19 May 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
saif ali khan, salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं सैफ अली खान भी जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स में दिखेंगे। वैसे दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला फिल्म हम साथ-साथ हैं के दौरान खूब देखी गई लेकिन इसी बीच ऐसा कुछ हुआ कि सलमान को अकेले ही छोड़कर सैफ होटल से वापस आ गए।
2 of 5
saif ali khan
- फोटो : social media
करीब 21 साल पहले फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग चल रही थी। फिल्म में सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी थे। जिस वक्त फिल्म की शूटिंग चल रही थी सभी सितारे जोधपुर के उम्मेद पैलेस में ठहरे हुए थे। यह वह फिल्म थी जब सलमान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा।
3 of 5
salman khan
इंडिया टुडे के मुताबिक, काले हिरण के शिकार के बाद सभी एक्टर्स अपने होटल वापस लौट आए थे। जिसके बाद जांच के दौरान पुलिस होटल पहुंची और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan & Sonali Bendre
- फोटो : social media
रिपोर्ट के मुताबिक, जमानत मिलने के बाद सैफ अली खान सलमान को छोड़कर वापस मुंबई आ गए थे। यही नहीं उन्होंने होटल का 15.5 लाख रुपए का बिल भी नहीं भरा और प्रोड्यूसर्स पर बिल चुकाने के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
Sacred Games 2
- फोटो : amar ujala mumbai
वर्कफ्रंट की बात करें नेटफ्लिक्स का वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन धमाकेदार रहा था, जिसके बाद फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने इसका नया टीजर रिलीज किया है। टीजर में सेक्रेड गेम्स के सभी मुख्य किरदारों को एक-एक कर दिखाया गया है। सबसे पहले सैफ अली खान आते हैं, फिर नवाजुद्दीन। इसके बाद जिन चेहरों ने चौंकाया वो हैं कल्कि केकलां और रणवीर शौरी। टीजर के आखिर में पंकज त्रिपाठी नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।