{"_id":"5ce121edbdec22070a1a9b14","slug":"akshay-kumar-starrer-laxmmi-bomb-director-raghava-lawrence-exits-for-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार का किन्नर लुक देख डायरेक्टर ने छोड़ दी फिल्म, पोस्ट में उड़ेला दिल का दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार का किन्नर लुक देख डायरेक्टर ने छोड़ दी फिल्म, पोस्ट में उड़ेला दिल का दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 19 May 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Raghava Lawrence, Akshay Kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते शनिवार को अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया था। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'कंचना' का रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन कंचना के निर्देशक राघव लॉरेंस करने वाले थे लेकिन अचानक उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है।
2 of 6
Raghava Lawrence
- फोटो : social media
राघव लॉरेंस इस बात से बेहद दुखी हैं कि उन्हें बिना बिताए ही फिल्म 'लक्ष्मी बम' के पोस्टर को रिलीज कर दिया गया। इसी वजह से अब राघव ने इस फिल्म को छोड़ने का फैसला कर लिया है। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी दी।
3 of 6
Raghava Lawrence
- फोटो : social media
राघव ने पोस्ट में लिखा, 'हैलो दोस्तों, तमिल में एक पुरानी कहावत है कि उस घर में पैर भी मत रखो जहां इज्जत न मिले। इस दुनिया में दौलत और शोहरत से ज्यादा एक व्यक्ति के लिए उसका आत्मसम्मान मायने रखता है। इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं 'कंचना' के हिंदी रीमेक यानी 'लक्ष्मी बम' को डायरेक्ट नहीं करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Raghava Lawrence
- फोटो : social media
'मैं इसकी वजह के बारे में नहीं बताना चाहता क्योंकि इसके पीछे कई कारण हैं। लेकिन उनमें से एक वजह यह है कि फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर मेरी बिना किसी जानकारी के रिलीज कर दिया गया। इस बारे में मुझसे कुछ बात भी नहीं की गई और इस रिलीज के बारे में मुझे किसी तीसरे शख्स से पता चला।'
विज्ञापन
5 of 6
Raghava Lawrence, Kiara Advani
- फोटो : social media
लॉरेंस ने आगे लिखा, 'एक निर्देशक के लिए यह बड़ा दुखदायी होता है कि उसी की फिल्म के पोस्टर रिलीज के बारे में उसे किसी अन्य से पता चले और उसे खुद को इस बारे में जानकारी तक न हो। मुझे बहुत ही बेइज्जती महसूस हो रही है और दुख भी। एक क्रिएटर के तौर पर मैं पोस्टर के डिजाइन से भी खुश नहीं हूं। ऐसा किसी अन्य डायरेक्टर के साथ नहीं होना चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।