{"_id":"5ce115eabdec2207514f316c","slug":"after-shah-rukh-khan-mukesh-ambani-and-nita-ambani-met-rishi-kapoor-in-new-york","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख-दीपिका के बाद मुकेश अंबानी भी न्यूयार्क में ऋषि कपूर से मिले, नीता ने नीतू से पूछा हालचाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख-दीपिका के बाद मुकेश अंबानी भी न्यूयार्क में ऋषि कपूर से मिले, नीता ने नीतू से पूछा हालचाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 19 May 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor, Nita Ambani, Shah rukh Khan, Neetu Kapoor
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। वह लंबे समय से खतरनाक बीमारी का सामना कर रहे हैं। बीच-बीच में उनसे मिलने बॉलीवुड के कई सितारे नजर आते हैं। अब तक शाहरुख खान सहित बॉलीवुड के कई सितारे ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क जा चुके हैं।
अब भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे हैं। इन दोनों के पहुंचने की जानकारी ऋषि कपूर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने दी। नीतू कपूर ने मुकेश और नीता अंबानी के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में नीतू और ऋषि कपूर भी साथ दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
rishi kapoor
- फोटो : file photo
इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने मुकेश और नीता अंबानी के आने पर शुक्रिया अदा भी किया। वहीं ऋषि और नीतू कपूर के फैंस भी कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी ऋषि का हालचाल लेने न्यूयॉर्क पहुंचे थे। इस खास मुलाकात का खुलासा तब हुआ जब नीतू कपूर ने शाहरुख के साथ ऋषि और अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की।
शाहरुख के साथ की तस्वीर को नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'लोगों को खुद के प्रति अच्छा महसूस कराना रेयर क्वॉलिटी है। शाहरुख के पास यह गुण है। उनका प्यार और केयर करने का अंदाज बहुत सच्चा है। काम के साथ उनके बेहतर और सच्चा इंसान होने की मैं सराहना करती हूं।' खास बात यह है कि शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत ऋषि कपूर के साथ की थी।
विज्ञापन
5 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
आपको बचा दें किअ अंबानी परिवार और शाहरुख खान से पहले ऋषि कपूर से विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी मिलने जा चुके हैं। खास बात है कि दीपिका को रणबीर की बहन रिद्धिमा ने एक तोहफा भी दिया था। इस तोहफे की तस्वीर दीपिका पादुकोण ने शेयर की थी। वहीं नीतू कपूर ने दीपिका के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा था, 'दीपिका के साथ एक शानदार शाम'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।