बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर बेशक आधिकारिक तौर पर किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा न हों लेकिन अपनी पत्नी किरण खेर के लिए वह प्रचार करते जरूर दिखाई देते हैं। अनुपम खेर प्रधानमंत्री मोदी के काम के मुरीद हैं और भाजपा को वोट देने की अपील भी करते हैं। एक बार फिर अनुपम खेर ऐसा करते ही नजर आए।
पत्नी किरण के लिए चंडीगढ़ के वोटर्स से अनुपम खेर ने की अपील, बोले- 'आपका वोट कीमती है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरा वोट राष्ट्र के विकास के नाम 👆🏻
— Chowkidar Kirron Kher (@KirronKherBJP) May 19, 2019
आप भी वोट जरूर करें, अपका वोट बहुत कीमती है, व्यर्थ ना जाए। #VoteKar pic.twitter.com/AvNM8sTC4Q
दरअसल चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज मतदान हो रहा है और यहां से उनकी पत्नी किरण खेर चुनाव लड़ रही हैं। किरण खेर चंडीगढ़ की मौजूदा सांसद हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के पवन कुमार बंसल और आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन से है।
बता दें लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले गए जबकि 19 मई यानी आज को सातवें चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतों की गिनती 23 मई को होगी। पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य दलों के नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो किए।