{"_id":"5bd2eba5bdec2269637c1b92","slug":"nawazuddin-siddiqui-upcoming-movies-motichoor-chaknachoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मंटो' के बाद दूल्हा बने नवाजुद्दीन सिद्दकी, सुनिल शेट्टी की बेटी से कर रहे हैं शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मंटो' के बाद दूल्हा बने नवाजुद्दीन सिद्दकी, सुनिल शेट्टी की बेटी से कर रहे हैं शादी
entertainment desk
Updated Fri, 26 Oct 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंटो में एक बेहतरीन किरदार निभाने के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी दूल्हे बने नजर आ रहे हैं। इन दिनों नवाज अपने दूल्हे वाले लुक को लेकर चर्चा में हैं। बता दें नवाज अपनी आने वाली फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें नवाज दूल्हे बने हैं साथ में एक बच्चा भी है। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।
athiya and nawazuddin
इस फिल्म में सुनिल शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी नवाज के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का नाम 'मोतीचूर चकनाचूर' है। फिल्म की शूटिंग सितंबर से लखनऊ में शुरू हो गई है। बता दें कि दिसंबर तक फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर लिया जाएगा। नवाज ने फिल्म के लिए 15 मिनट में ही हां कर दिया था। नवाज ने फिल्म के मेकर्स से यह भी कहा था कि फिल्म की शूटिंग को इसी साल निपटा लें। नवाज को फिल्म की मजाकिया स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। फिल्म में दुल्हा और दुल्हन के परिवार के बीच अलग तरह की कॉमेडी देखने को मिलेगी।
आथिया शेट्टी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी
इस फिल्म में देबमित्र हसन डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि अब तक देबमित्र छोटे पर्दे पर काम कर रहे हैं। राकेश भाटिया फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में शादीशुदा कपल की कहानी है जो उत्तर भारत में रहती है। फिल्म सितंबर में ही फ्लोर पर आने वाली थी। फिल्म के अहम हिस्से की शूटिंग भोपाल में की जाएगी। इसके लिए भोपाल में सेट भी लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin
नवाज अपनी बेहतरीन एक्टिंग और किसी भी किरदार को जीवंत रूप देने के लिए जाने जाते हैं। मंटो में नवाज के किरदार को बेहद सराहना मिली है। नवाज हमेशा ही बेदह अलग किस्म के फिल्में करते हैं। वह अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में अपने रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
अथिया शेट्टी
बता दें 'मोतीचूर चकनाचूर' अथिया शेट्टी की तीसरी फिल्म हैं। इससे पहले उन्होंने सूरज पंचोली के साथ 'हीरो' और अर्जुन कपूर के साथ 'मुबारकां' में काम किया है। इस बार अथिया नवाज के साथ मैदान में उतरी हैं, जिसे लेकर वह काफी खुश भी हैं। फिल्म को लेकर नवाज का कहना है कि उन्हें भी गंभीर किरदारों से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। साथ ही इस फिल्म में नवाज और आथिया अलग भाषा में बोलते भी नजर आएंगे, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा।