{"_id":"6062c41c8ebc3e5911502ee7","slug":"nawazuddin-siddiqui-wife-aaliya-celebrated-holi-with-his-brother-shamas-previously-she-accused-him-for-physical-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने उनके भाई के साथ मनाई होली, कभी लगाया था मारपीट का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने उनके भाई के साथ मनाई होली, कभी लगाया था मारपीट का आरोप
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 30 Mar 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी
- फोटो : फाइल
Link Copied
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने हाल ही में बताया था कि वो पति से अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रही हैं। यही नहीं अब वह नवाज से तलाक नहीं लेना चाहतीं। इसके अलावा आलिया के रिश्ते नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शम्स से भी सुधर गए हैं। पहले उन्होंने श्म्स पर मारपीट के आरोप लगाए थे।
होली का त्योहार आलिया ने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। वह नवाज के फार्महाउस पर पहुंचीं जहां उनके दोनों बच्चे और शम्स भी साथ थे। फिलहाल नवाज यहां पर नहीं हैं वह कुछ ही दिनों में यहां आएंगे और परिवार के साथ वक्त बिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक डेली न्यूज से बात करते हुए आलिया ने कहा कि 'हां, शम्स भी यहां हैं। हमारी मुलाकात काफी गर्मजोशी के साथ हुई। यही नहीं यानी, शोरा और मैंने शम्स के साथ होली खेली।' वहीं शम्स ने कहा कि वह पुराने गिले शिकवे भुला देना चाहते हैं। उतार चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा है।
4 of 5
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : फेसबुक
नवाजुद्दीन ने की आलिया की देखभाल
कुछ समय पहले आलिया को कोरोना हो गया था। उस वक्त नवाजुद्दीन ने उनका पूरा ख्याल रखा। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि 'मैं पिछले 10 दिनों से कोरोना वायरस से जूझ रही हूं। इस वक्त मैं मुंबई अपने घर में आइसोलेशन में हूं। मेरी 11 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। जिनकी देखभाल नवाज कर रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : फिल्म
नवाज के बदले रूप को देखकर आलिया ने कहा कि 'उनकी यही बात मेरे दिल को छू गई। इससे पहले वह अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते थे लेकिन अब उनका यह बदला रूप देखकर मैं भी हैरान हूं। नवाज और मैं अपनी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे। अब हम आगे की ओर देख रहे हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X