लॉकडाउन में कलाकारों के पास भी काम की कमी है। इसी बीच कई गिरोह कास्टिंग का फर्जीवाड़ा रचकर अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से पैसे ऐंठने की कोशिश में लगे हुए हैं। अमर उजाला ने ऐसे ही एक मामले का खुलासा किया है जिसमें प्रितेश नाम का शख्स टी सीरीज की ओर से बन रहीं फिल्मों में कास्टिंग का भरोसा दिलाकार झांसा देने में लगा हुआ था।
कास्टिंग के नाम पर की जा रही ठगी, इस अभिनेत्री ने किया खुलासा- 'भूल भूलैया 2 के लिए मांगे गए पैसे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रितेश ने अभिनेत्री नयना मुके को भी फंसाने की कोशिश की। उन्हें फिल्म 'भूल भुलैया 2' के लिए झांसा दिया। अमर उजाला से बात करते हुए नयना ने कहा कि '15 जुलाई को उस शख्स से मेरी पहली बार बात हुई। मैंने अपना प्रोफाइल उन्हें भेज दिया था। शख्स ने मुझे बताया कि वो टी सीरीज से बोल रहा है और भूल भुलैया 2 की कास्टिंग कर रहा है। मुझे पता था कि फिल्म के दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं। तब मुझे एक बार लगा कि ये फेक है।'
नयना आगे कहती हैं, 'मुझे पूरी तरह उनके फेक होने पर यकीन होता इससे पहले ही उन्होंने मुझे कंपनी के इतने सारे डॉक्यूमेंट्स भेज दिए कि लगा कि सही है। इसके बाद उसने मुझसे 2500 रुपये ऑडिशन के मांगे। ऐसा कोई ऑडिशन नहीं होता जहां पैसे लिए जाते हैं। मैंने इंडस्ट्री में काफी काम किया है तो मुझे पता है कि इस तरह नहीं होता लेकिन जो नया है वो पैसे दे देगा।'
नयना कहती हैं कि 'फर्जी कास्टिंग हमें सुनने को मिलता था लेकिन इस तरह से कभी सामना नहीं हुआ। वो दबाव डालने लगा कि अभी पैसे भेजिए तभी ऑडिशन के लिए स्क्रिप्ट भेजेंगे। पैसे मांगने पर मैं कंफर्म हो गई थी कि ये फेक है। जो नए लोग आते हैं वो कई सपने लेकर आते हैं। अगर किसी के साथ ऐसा होता है तो इंडस्ट्री का नाम भी खराब हो रहा है। मीडिया बहुत बड़ा माध्यम है इस पर खुलकर बात होनी चाहिए। इससे जागरूकता फैलाई जा सकती है।'
नए कलाकारों को नयना सलाह देती हैं कि 'कितना भी छोटा प्रोडक्शन हाउस क्यों ना हो वो पैसे नहीं मांगता। जहां इतना बड़ा प्रोडक्शन हाउस है वो फिल्म बना रही है उसे पैसे मांगने की फिर जरूरत ही नहीं है। हमें खुद से सतर्क रहने की जरूरत है। इंडस्ट्री में अच्छे लोग भी हैं और पूरे नियमों के मुताबिक काम होता है। यहां किसी को निगेटिव नहीं होना चाहिए। बस सतर्क रहिए।'