😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
nayanthara and vignesh shivan wedding photos and Kangana Ranaut New House in Manali Himachal today celebrity update in 10 pictures
{"_id":"62a216f3b31a1a5b0f1ac224","slug":"nayanthara-and-vignesh-shivan-wedding-photos-and-kangana-ranaut-new-house-in-manali-himachal-today-celebrity-update-in-10-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos Of The Day: कंगना का पहाड़ों में आशियाना और 'ब्रह्मास्त्र' में बिग-बी का लुक, ये है आज का सेलिब्रिटी अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos Of The Day: कंगना का पहाड़ों में आशियाना और 'ब्रह्मास्त्र' में बिग-बी का लुक, ये है आज का सेलिब्रिटी अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 09 Jun 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आम लोगों की तरह बॉलीवुड स्टार्स की जिंदगी में भी रोज कुछ न कुछ नया होता है लेकिन सेलेब्स की लाइफ में क्या चल रहा है ये जानने की उत्सुकता फैंस के बीच हमेशा बनी रहती है। आज भी सिनेमा के कई सितारों ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट साझा की हैं। तो चलिए दस तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज किसी सेलिब्रिटी ने दिया क्या अपडेट।
Trending Videos
2 of 11
कंगना रणौत का घर
- फोटो : insta
अभिनेत्री कंगना रणौत मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली हैं और हमेशा से ही उनमें अपनी जन्मस्थली के प्रति प्रेम देखा गया है। अब कंगना ने पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में अपना आशियाना भी ले लिया है। जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। घर को बेहद ही शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन
- फोटो : insta
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र इसी साल सितंबर में 9 तारीख को रिलीज होने वाली है। जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। आलिया ने ब्रह्मास्त्र से बिग-बी का शानदार लुक शेयर किया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
4 of 11
नयनतारा-विग्नेश शिवन
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा और निर्माता विग्नेश शिवन काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। आज ये स्टार कपल आखिराकार शादी के बंधन में बंध चुका है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। शादी के फंक्शन में दोनों दूल्हा दुल्हन के लिबास में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 11
अर्जुन कपूर, सोनम कपूर के बचपन की तस्वीर
- फोटो : insta
अभिनेता अर्जुन कपूर ज्यादातर दिलचस्प तरीके से हर बात को शेयर करते दिखाई देते हैं। आज अपनी बहन सोनम कपूर के जन्मदिन पर भी उन्होंने बचपन की तस्वीर शेयर की है। जिसमें सोनम और अर्जुन दोनों ही नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने मजाकिया लहजे में आनंद आहूजा के लिए लिखा, वैसे टेक्निकली मैं आपसे सिर्फ 17 दिन छोटा हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X