फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara: थाईलैंड से क्वालिटी टाइम बिताकर वापस लौटीं नयनतारा, शाहरुख खान के साथ शुरू की जवान की शूटिंग

Sun, 26 Jun 2022 08:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 26 Jun 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
nayanthara back her honeymoon Joins Shahrukh Khan for Jawan shoot
शाहरुख खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की मशहूर अदाकारा नयनतारा इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे हसीन लम्हों को जी रही हैं। अभिनेत्री हाल ही में विग्नेश शिवन के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के तुरंत बाद ये जोड़ा हनीमून के लिए थाईलैंड रवाना हो गया था। थाईलैंड के बैंकॉक से दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में खबर है कि नयनतारा अपने हनीमून से वापस मुंबई लौट आई हैं और वह शाहरुख खान की फिल्म जवान की शूटिंग शुरू कर दी है। दरअसल नयनतारा जवान में शाहरुख खान के अपोजिट लीड रोल में हैं। 

   
nayanthara back her honeymoon Joins Shahrukh Khan for Jawan shoot
नयनतारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा आज से अपने नए शेड्यूल की शुरूआत कर रही हैं और वह जवान के नए शूटिंग शेड्यूल में शाहरुख खान के साथ शामिल हो गई हैं। ये मिड जुलाई तक एक लंबा शेड्यूल होने वाला है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी शादी के दौरान एक छोटा सा ब्रेक लिया था और अब वह फिर से काम पर वापस लौट आई हैं। वह अपने सभी कमिटमेंट्स को पूरा करने में लगी हुई हैं।

nayanthara back her honeymoon Joins Shahrukh Khan for Jawan shoot
नयनतारा

बता दें कि शाहरुख खान ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि नयनतारा जवान का हिस्सा हैं। इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने पर बीते शनिवार को एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुपरस्टार ने जवान के बारे में कोई भी बातें साझा करने से गुरेज किया, लेकिन सिर्फ इतना बताया कि इस फिल्म में नयनतारा भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
nayanthara back her honeymoon Joins Shahrukh Khan for Jawan shoot
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि विग्नेश और नयनतारा ने 9 जून को शादी की थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, रजनीकांत, डायरेक्टर एटली, थलापति विजय और अजीत भी शामिल हुए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा के पास इन दिनों शाहरुख खान की जवान के अलावा चिरंजीवी की गॉडफादर भी है। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। अभिनेत्री बहुत जल्द पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ भी नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed