फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara-Vignesh: माता-पिता बनकर विवादों में फंसे नयनतारा-विग्नेश शिवन, राज्य सरकार करेगी सरोगेसी की जांच

Tue, 11 Oct 2022 05:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 11 Oct 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
Nayanthara vignesh Shivan new born children surrogacy Tamil Nadu health minister asks for interrogation
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : Instagram

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन हाल ही में सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। चार महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे नयनतारा और विग्नेश ने अपने फैंस को यह खुशखबरी देकर चौंका दिया था। शादी के महज चार महीने बाद दो जुड़वा बेटों का स्वागत करने वाले नयनतारा और विग्नेश ने फैंस को यह सप्राइज सोशल मीडिया के जरिए दिया। जहां कुछ लोगों के लिए यह खबर सुनकर अचंभित थे, वहीं कुछ फैंस स्टार्स की  खुशी में शामिल हुए और दोनों को बधाई भी दी। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को इतनी जल्दी नयनतारा और विग्नेश का माता-पिता बनना रास नहीं आया और लोग सोशल मीडिया पर उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।  


Nayanthara-Vignesh: शादी के चार महीने बाद नयनतारा-विग्नेश के घर गूंजी किलकारी, जुड़वा बच्चों के बने माता-पिता

Nayanthara vignesh Shivan new born children surrogacy Tamil Nadu health minister asks for interrogation
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : Instagram

साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा और उनके पति विग्नेश ने 9 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर शादी जुड़वां बच्चों की पहली झलक के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी। अपने जीवन में आई खुशी को लोगों के साथ साझा करते हुए कपल ने खुलासा किया था कि वह सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है। नयनतारा और विग्नेश को इंटरनेट पर जहां एक तरफ बधाइयां मिल रही हैं, वहीं उनका माता-पिता बनना सवालों के घेरे में भी आ गया है। हर कोई यह जानने की कोशिश में लगा हुआ है की क्या नयनतारा और विग्नेश शिवन सरोगेसी से पेरेंट्स बने हैं? कई यूजर्स का कहना है की नयनतारा ने सरोगेसी का रास्ता चुन कर सही नहीं किया। कई कानूनी एक्सपर्ट्स का सरोगेसी को लेकर यह कहना है कि कुछ विशेष मामलों के अलावा जनवरी 2022 से देश में सरोगेसी गैरकानूनी करार दिया गया है। इसी वजह से नयनतारा और विग्नेश शिवन निशाने पर हैं।
Amitabh Bachchan: मुंबई में दिन भर दिखा बिग बी के प्रशंसकों का जलसा, हाथ जोड़कर बोले अमिताभ, ‘बहुत धन्यवाद!’

Nayanthara vignesh Shivan new born children surrogacy Tamil Nadu health minister asks for interrogation
विग्नेश शिवन, नयनतारा - फोटो : social media

स्टार कपल के शादी के चार महीनों के बाद ही बच्चों के माता-पिता बनने के बाद से सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन दोनों की तरफ से ही इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रही इस बहस के साथ अब इस मामले में तमिलनाडु सरकार ने भी अपना बयान जारी किया है। बता दें कि इस मामले में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने कहा, 'इस मामले में जांच की जाएगी और कपल से जवाब भी मांगा जाएगा। सरोगेसी अपने आप में ही बड़ी बहस का मुद्दा है। लेकिन, कानून लोगों को सरोगेसी का सहारा लेने की तभी इजाजत देता है, जब वह 21 वर्ष से अधिक और 36 वर्ष से कम आयु के हों। इसमें भी परिवार की मंजूरी ली जाती है।'
Sidharth-Kiara Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे सिद्धार्थ-कियारा, जानिए किस दिन और कहां बजेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Nayanthara vignesh Shivan new born children surrogacy Tamil Nadu health minister asks for interrogation
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें नयनतारा और विग्नेश शिवन एक दूसरे को कई वर्षों से डेट कर रहे थे और दोनों इसी साल 9 जून को चेन्नई में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी में बोनी कपूर, शाहरुख खान, राजनीकांत समेत बॉलीवुड व साउथ की कई बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थी। 
Karwa Chauth 2022: बिन ब्याही ये एक्ट्रेस भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत, एक ने तो चौथी क्लास से कर दिया था शुरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed