ड्रग केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की धर पकड़ जारी है। बीते शनिवार को एनसीबी ने मुंबई के मीरा रोड स्थित एक होटल में छापामारी की थी। इस दौरान टीम ने एक टॉलीवुड अभिनेत्री को हिरासत में लिया था। सोमवार को इस अभिनेत्री के नाम खुलासा हो गया।
Bollywood Drugs Case: ड्रग मामले में एनसीबी ने अभिनेत्री को किया गिरफ्तार, होटल में छापामारी कर पकड़ा था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस अभिनेत्री की पहचान श्वेता कुमारी (Shweta Kumari) के तौर पर की गई है। इस बात की पुष्टि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की है। सोमवार को श्वेता से दिन भर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। श्वेता से ये पूछताछ 400 ग्राम एमडी के मामले में की जा रहा थी।
Kannada actor Shwetha Kumari was arrested today in connection with the seizure of 400 gram of Mephedrone (MD) by Narcotics Control Bureau (NCB) on January 2: Sameer Wankhede, Zonal Director, Narcotics Control Bureau, Mumbai
छापामारी के दौरान एनसीबी की टीम ने श्वेता के अलावा ड्रग पैडलर चांद मोहम्मद को रंगे हाथों पकड़ लिया था जबकि ड्रग सप्लायर साईद वहां से फरार हो गया था। इस अभियान में एनसीबी ने 400 ग्राम एमडी के साथ करीब 8-10 रुपये का कैश भी जब्त किया था।
अभिनेत्री श्वेता कुमारी का फिल्मी करियर बेहद संक्षिप्त बताया जाता है। उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया है। वह ज्यादातर सहायक कलाकार के तौर पर ही नजर आई हैं। अब एनसीबी श्वेता से इस मामले से जुड़े और लोगों के नाम जानने की कोशिश करेगी।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से छापामारी जारी
14 जून, 2020 के दिन बॉलीवुड अभिनेता सुशांत के आत्महत्या मामले से जुड़े ड्रग के सिलसिले में अब तक कुल 30 मामलों में 92 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एनसीबी ने साल 2017 में 30 मामले दर्ज किए गए, लेकिन केवल 38 आरोपियों की गिरफ्तारियां हुईं। इसी तरह साल 2018 में 25 मामले दर्ज किए गए और 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सोहेल और अरबाज खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का लगा आरोप