दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आए दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं। ये मौत का मामला अब ड्रग्स का मामला भी बन गया है। जब से इस मामले में ये मोड़ आ गया है तभी से इन खुलासों में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज भी जुड़ते जा रहे हैं। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा का नाम एनसीबी की जांच से जुड़ने के बाद इस मामले में और भी कई खुलासे हो रहे हैं। अब हाल ही में एनसीबी ने जया साहा से पूछताछ की है।
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा से NCB ने की पूछताछ, इन अभिनेत्रियों को भेजा जाएगा समन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत की मौत मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को अभिनेता की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा को तलब कर पूछताछ की। जया पर रिया चक्रवर्ती को सुशांत को देने के लिए सीबीडी ऑयल की सप्लाई करने का आरोप है लेकिन पूछताछ में उन्होंने इससे इनकार किया है।
एनसीबी जया और श्रुति मोदी से पूछताछ के बाद इसी हफ्ते अभिनेत्री सारा अली खान, रकुलप्रीत कौर और सिमोन खंबाटा को समन जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान एनसीबी को इन सभी के बारे में बताया था। इन अभिनेत्रियों के खिलाफ एनसीबी ने कुछ और सबूत जुटाए हैं। इसके बाद तीनों को समन भेजने की तैयारी की गई है।
दूसरी ओर, एनसीबी ने सोमवार को जया साहा से पूछताछ की। जांच के दौरान जया और रिया के बीच हुई ‘ड्रग्स चैट’ सामने आई थी। इसमें किसी के पानी- चाय- कॉफी में किसी पदार्थ के ‘चार बूंद’ डालने के बारे में चर्चा हुई थी। ये संदेश कथित तौर पर वर्ष 2019 के अंत में भेजा गया था। बाद में पता चला कि ये दोनों प्रतिबंधित दवा सीबीडी ऑयल पर चर्चा कर रही थीं।
इस बीच कथित तौर पर जया साहा की 90 के दशक की अभिनेत्रियों के साथ चैट सामने आई है, इसमें ड्रग को लेकर बातचीत हो रही है। कहा जा रहा है कि डी, एस और के नाम से तीन बड़ी अभिनेत्रियां भी एनसीबी की रडार पर हैं। इनका संबंध बॉलीवुड के नामी परिवारों से है, लेकिन एनसीबी के अधिकारियों ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
पढ़ें: कंगना रणौत ने किया BMC के दावे को खारिज, हाईकोर्ट में फिर कहा- 'बंगले में नहीं कराया कोई अवैध निर्माण'