{"_id":"625701bd1026b04bc0510c73","slug":"ncb-suspends-2-officers-who-probed-drugs-case-involving-aryan-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी ने दो अधिकारियों को किया निलंबित, आर्यन खान ड्रग्स केस की कर रहे थे जांच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी ने दो अधिकारियों को किया निलंबित, आर्यन खान ड्रग्स केस की कर रहे थे जांच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आर्यन खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग मामले में शुरुआत से ही एक के बाद एक नए खुलासे हुए हैं और कई तरह के आरोप भी लगते आए हैं। अब इससे जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक निलंबित किए गए दोनों अधिकारियों के नाम वीवी सिंह (विश्व विजय सिंह) और आशीष रंजन प्रसाद है। बताया जा रहा है कि ये दोनों अधिकारी आर्यन खान ड्रग केस में जांच का हिस्सा थे।
2 of 4
आर्यन खान
- फोटो : social media
खबरों के मुताबिक, एनसीबी के दोनों अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधि में शामिल होने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्हें आर्यन खान ड्रग्स मामले में उनकी भूमिका के लिए निलंबित किया गया है या नहीं।
3 of 4
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रूज ड्रग्स पार्टी में आर्यन खान को किया गया था गिरफ्तार
आर्यन खान को 3 अक्टूबर की रात मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज से एनसीबी ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से आर्यन खान पर अवैध ड्रग्स रखने और खरीद-बिक्री करने के आरोप लगा था। उनके साथ ही कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में कोर्ट की तरफ से आर्यन खान को जमानत दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आर्यन खान
इस मामले में मुख्य रूप से जांच कर रहे अधिकारी वानखेड़े की कार्यशैली पर भी बाद में कई सवाल उठाए गए थे। जांच टीम का कहना था कि छापे के दौरान अनियमितता बरती गई थी और उस दौरान कोई वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की गई थी। जज ने भी इस मामले टिप्पणी करते हुए कहा था कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धनेचा शिप पर थे, सिर्फ इसलिए उन्हें इस रैकेट का हिस्सा नहीं माना जा सकता है। पुख्ता सबूत न मिलने के कारण आर्यन आर्यन खान को इस मामले में जमानत दे दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।