दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असमय हुई मौत ने बॉलीवुड में काफी कोहराम मचा दिया है। इस मामले के तार बॉलीवुड में नेपोटिज्म से लेकर ड्रग्स तक से जुड़ गए हैं। मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती फिलहाल एनसीबी की गिरफ्त में हैं। रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती दोनों के साथ ही सुशांत के मैनेजर और हाउस स्टाफ को भी गिरफ्तार किया है। मामले में सबसे अहम जानकारी रिया और उनके भाई से ही मिल सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती मामले में पहले ही कुछ खुलासे कर चुकी हैं।
NCB के निशाने पर आ सकता है करण जौहर की पार्टी का पुराना वीडियो, जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया के जेल जाते ही बॉलीवुड में अफरा- तफरी सी मच गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि रिया ने ड्रग्स मामले में करीब 25 सेलिब्रिटीज का नाम लिया है। हालांकि रिया ने किस- किस का नाम लिया है ये पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों के नाम ही फिलहाल सामने आ पाए हैं। लेकिन अब इस मामले की गाज करण जौहर पर भी गिर सकती है। करण एक पुराने वीडियो को लेकर एनसीबी के निशाने पर आ सकते हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी अब करण जौहर की उस पार्टी वीडियो की भी जांच कर सकती है, जिसे लेकर अक्टूबर 2019 में जबरदस्त हंगामा हुआ था। खबरों के मुकाबिक रिया चक्रवर्ती ने 25 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नामों के साथ-साथ ये भी कहा है कि बॉलीवुड में 80 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। अब रिया के इस बयान के बाद NCB करण जौहर की पार्टी का जो पुराना वीडियो वायरल हुआ था उसकी जांच करेगी। ये भी बताया जा रहा है कि एनसीबी जल्द ही बॉलीवुड के 25 सेलिब्रिटीज को समन भेजेगी। हालांकि एनसीबी ने ऐसी किसी भी खबर को निराधार बताया है।
एनसीबी की तरफ से इस बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि, 'हमने ऐसी कोई बॉलीवुड की लिस्ट तैयार नहीं की है। हाल ही में जो लिस्ट बनाई गई है वो ड्रग पैडलर्स की है ना कि बॉलीवुड की।' बता दें कि अक्टूबर 2019 में करण जौहर की हाउस पार्टी का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो को लेकर काफी हंगामा मच गया था। वीडियो में दीपिका पादुकोण, मलाइका-अर्जुन, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन, शाहिद कपूर, जोया अख्तर और अयान मुखर्जी नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद करण जौहर समेत इन सभी सितारों को जमकर ट्रोल किया गया था।
ये वीडियो जब वायरल हुआ था जब एमएलए मनजिंदर एस सिरता ने इसे शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो में दिख रहे सेलिब्रिटीज पर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था। बाद में करण जौहर ने इस मामले में सफाई देते हुए पार्टी में ड्रग्स की बात से साफ इंकार कर दिया था।
पढ़ें: अब इस अभिनेत्री ने किया बॉलीवुड और ड्रग्स पर खुलासा, कहा 'इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ड्रग्स ऑफर करते हैं'