फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neena Gupta B'day: इस क्रिकेटर के प्यार में नीना गुप्ता ने लांघी थी सारी दहलीज, बिन ब्याह बन गई थीं मां

Sun, 04 Jun 2023 08:35 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 04 Jun 2023 08:35 AM IST
सार

नीना गुप्ता की पर्सनल काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। वेटरन एक्ट्रेस के जीवन में तब तूफान आया था जब वह क्रिकेटर के प्यार में पागल होकर बिन ब्याही मां बन गईं। 
 

विज्ञापन
Neena Gupta Birthday actress was madly in love with Vivian Richards became a mother before marriage
नीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

4 जून 1959 को दिल्ली में जन्मीं नीना गुप्ता आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। नीना गुप्ता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। साथ ही वेब सीरीज 'पंचायत' की फ्रेंचाइजी में मंजू देवी का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत चुकी हैं। नीना उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जो अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। जहां नीना ने एक दफा बताया था कि कॉलेज में लोग उन्हें 'बैड गर्ल' समझते थे। तो वहीं नीना, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स संग रिश्ते में रहने और शादी से पहले प्रेग्नेंट होने को लेकर भी लाइमलाइट बटोर चुकी हैं। आइए वेटरन एक्ट्रेस के खास दिन पर उनसे जुड़े कुछ अहम पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-

Neena Gupta Birthday actress was madly in love with Vivian Richards became a mother before marriage
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

नीना गुप्ता के पिता आर.एन.गुप्ता स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अधिकारी थे। वहीं, उनकी मां शकुंतला देवी एक टीचर थीं। नीना ने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली से पूरी की। इसके बाद वर्ष 1977 में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था। नीना अपने बैच की टॉपर रही थीं। यह सब देखकर नीना की मां शकुंतला देवी चाहती थीं कि वह आईएस ऑफिसर बनें, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। नीना ने वर्ष 1982 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'गांधी' से की थी। इस मूवी में उनका किरदार भले ही छोटा था, लेकिन उनकी एक्टिंग ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 

Neena Gupta Birthday actress was madly in love with Vivian Richards became a mother before marriage
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

'गांधी' के बाद नीना गुप्ता ने फिल्म 'मंडी', 'रिहाई' और 'दृष्टि' में काम किया। बड़े पर्दे के साथ नीना छोटे पर्दे पर भी काफी एक्टिव रहीं। नीना ने 'खानदान', 'यात्रा', 'भारत एक खोज', 'श्रीमान-श्रीमती' जैसे टीवी शो किए हैं। बेहद कम लोगों को ही पता है कि नीना गुप्ता को असली पहचान 'चोली के पीछे क्या है' गाने से मिली थी। 

Kartik Aaryan: लंबे संघर्ष के बाद कार्तिक को मिली थी पहली फिल्म, शुरुआती दिनों को याद कर एक्टर ने कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta Birthday actress was madly in love with Vivian Richards became a mother before marriage
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

नीना गुप्ता प्रोफेशनल लाइफ की हर मुश्किल को हराते हुए सफलता के शिखर पर पहुंचीं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ की मुसीबतें बढ़ती चली गईं। नीना गुप्ता, एक समय पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स के प्यार में पागल थीं। यह उन दिनों की बात है, जब वेस्ट इंडीज की टीम भारत में क्रिकेट मैच खेलने आई थी। उसी दौरान मुंबई की एक पार्टी में नीना की मुलाकात विवियन रिचर्ड्स से हुई। दोनों पहली ही मुलाकात में दोस्त बन गए और रिश्ते में आगे बढ़ते हुए एक-दूजे को डेट करना शुरू कर दिया। 

Priyamani B'day: जब प्रियामणि ने क्रिकेटर को जड़ा था जोरदार तमाचा, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक मच गई थी खलबली

विज्ञापन
Neena Gupta Birthday actress was madly in love with Vivian Richards became a mother before marriage
मसाबा गुप्ता-नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता लिव-इन में रह रहे थे। डेटिंग के कुछ वर्ष के अंदर ही एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गई थीं। नीना ने वर्ष 1989 में बेटी को जन्म दिया जिसका नाम मसाबा गुप्ता है। मसाबा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं, और हाल ही में उन्हें अपना एक्टिंग डेब्यू करते देखा गया। बेटी का जन्म होते ही विवियन और नीना अलग हो गए। इसके बाद वर्ष 2008 में विवेक मेहरा ने एक्ट्रेस का हाथ थामा। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। साथ ही नीना 64 की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव रहकर यंग हसीनाओं को टक्कर देती नजर आ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed