फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सांड की आंख' में तापसी और भूमि के रोल पर बोलीं नीना गुप्ता, 'हमारी उमर के रोल तो हमें दे दो भाई'

Tue, 24 Sep 2019 03:41 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
neena gupta comment on taapsee pannu and bhumi pednekar film saand ki aankh
saand ki aankh - फोटो : social media
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'सांड की आंख' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में इन दोनों हीरोइनों ने बूढ़ी शार्पशूटर्स का रोल निभाया था । बूढ़ी बनने के लिए दोनों को काफी मेकअप करना पड़ा । ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कहने लगे कि इस किरदार के लिए नीना गुप्ता, शबाना आजमी या जया बच्चन ज्यादा बेहतर होतीं लेकिन मेकर्स ने भूमि और तापसी का चुनाव किया।
neena gupta comment on taapsee pannu and bhumi pednekar film saand ki aankh
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अब इस बात पर 'बधाई हो' में अपनी एक्टिंग के लिए तारीफ पा चुकीं नीना गुप्ता ने सहमति जताई है। नीना ने ट्वीट कर कहा, 'हां, मैं भी इस बारे में सोच रही थी। हमारी उम्र के रोल तो कम से कम हमसे करा लो भाई।' नीना का ये ट्वीट वायरल हो रहा है । नीना के इस ट्वीट पर अब कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी कमेंट किया है । 
neena gupta comment on taapsee pannu and bhumi pednekar film saand ki aankh
Rangoli Chandel and Kangana Ranaut - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
नीना गुप्ता के ट्वीट के जवाब में रंगोली ने लिखा, नीना जी कंगना को इस फिल्म की पेशकश की गई थी। उन्हें यह सच्ची कहानी पसंद भी आई थी। पर उन्होंने आपका और राम्या कृष्णन का नाम मुख्य भूमिकाओं के लिए सुझाया था। लेकिन पुरुष के दिमाग से गहरे लिंगभेद को दूर नहीं कर सकते हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
neena gupta comment on taapsee pannu and bhumi pednekar film saand ki aankh
Saand Ki Aankh Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि अब नीना गुप्ता अपनी अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में काम कर रही हैं जिसमें आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार और गजराज राव मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।'सांड की आंख' की बात करें तो अनुराग कश्यप ने इसे प्रोड्यूस किया है । वहीं फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। 



 
विज्ञापन
neena gupta comment on taapsee pannu and bhumi pednekar film saand ki aankh
फिल्म सांड की आंख का टीजर रिलीज हुआ - फोटो : अमर उजाला
सांड की आंख शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर की कहानी है। दोनों महिलाएं बागपत की रहने वाली हैं। दोनों ने 60 साल की उम्र में अपनी शूटिंग की ट्रेनिंग शुरू की। एक दिन प्रकाशी ट्रेनिंग रेंज में गईं। उनका निशाना सही लगा। इसके बाद से उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी। फिर बहन चंद्रो तोमर ने भी यही पेशा अपनाया ।

भूमि पेडनेकर के नाना का निधन, घटना के बाद भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुईं शामिल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed