फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neena Gupta: 'मैं वीआईपी नहीं..,' बरेली एयरपोर्ट पर रिजर्व लाउंज में जाने से रोकने पर छलका नीना गुप्ता का दर्द

Thu, 05 Oct 2023 09:31 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 05 Oct 2023 09:31 AM IST
सार

नीना गुप्ता को बरेली एयरपोर्ट पर रिजर्व लाउंज में जाने से रोक दिया गया। इस पर अभिनेत्री ने वीडियो जारी कर अपना दर्द बयां किया है। 
 

विज्ञापन
Neena Gupta denied access to reserved lounge at Bareilly airport actress said i am not VIP yet video goes vira
नीना गुप्ता-बरेली एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नीना गुप्ता, 64 की उम्र में भी पर्दे पर खासा एक्टिव हैं। अभिनेत्री को काम के साथ-साथ अपने स्टाइल और सोशल मीडिया पोस्ट से भी लाइमलाइट बटोरते देखा जाता है। नीना हाल ही में बरेली में थीं। हालांकि, एयरपोर्ट पर इंतजार करते समय उन्हें रिजर्व लाउंज में प्रवेश करने से रोक दिया गया। घटना को लेकर नीना ने एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों का ध्यान इस मामले की ओर दिलाया। साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी पर गुस्सा निकालती नजर आई हैं।

Neena Gupta denied access to reserved lounge at Bareilly airport actress said i am not VIP yet video goes vira
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

नीना गुप्ता ने एयरपोर्ट से एक वीडियो जारी करते हुए कहा, 'मैं बरेली एयरपोर्ट से बोल रही हूं। ये लो रिजर्व लाउंज है, जहां जाकर मैं एक बार बैठी थी। लेकिन आज मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। मुझे लगा कि ये रिजर्व लाउंज वीआईपी लोगों के लिए है। मुझे लगा कि मैं वीआईपी हूं, पर अभी तक वीआईपी नहीं बनी। बहुत मेहनत करनी पड़ेगी वीआईपी बनने के लिए। अच्छा है, मेहनत करुंगी और वीआईपी बनने के लिए। थैंक यू सो मच।'

Neena Gupta denied access to reserved lounge at Bareilly airport actress said i am not VIP yet video goes vira
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

नीना गुप्ता के वीडियो से साफ हो रहा है कि उन्हें बरेली एयरपोर्ट के रिजर्व लाउंज में बैठने नहीं दिया गया। हालांकि, वह पहले उस लाउंज में जा चुकी हैं। दिग्गज अभिनेत्री का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस, नीना का समर्थन करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'आपकी ईमानदारी के लिए आप हमेशा वीआईपी हो।' दूसरे ने लिखा है, 'नीना जी, आप जानती हो कि आप क्या हो। इन लोगों को नहीं पता कि सही लोगों की कैसे वैल्यू की जाती है। आपको उनके इवैल्यूएशन की जरूरत नहीं।'

Chris Hemsworth: बीमारी की वजह से 'थॉर' फेम क्रिस ने बदला अपना लाइफस्टाइल, बताया रिकवरी के लिए क्या है रूटीन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta denied access to reserved lounge at Bareilly airport actress said i am not VIP yet video goes vira
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

काम के मोर्चे पर, नीना की वेब सीरीज 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' सितंबर के आखिरी हफ्ते में सोनी लिव पर रिलीज हुई थी। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक और अन्य दिग्गजों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। सीरीज में वामिका गब्बी ने मुख्य किरदार निभाया। नीना ने 'लस्ट स्टोरीज 2' में भी अभिनय किया। आने वाले दिनों में नीना, अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी।

Vidyut Jammwal Wedding: लंदन में बजेगी विद्युत जामवाल की शादी की शहनाई? डेस्टिनेशन पर पहुंचीं नंदिता महतानी!

विज्ञापन
Neena Gupta denied access to reserved lounge at Bareilly airport actress said i am not VIP yet video goes vira
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram

नीना गुप्ता इन दिनों सुपरहिट वेब सीरीज, पंचायत के तीसरे सीजन 'पंचायत 3' की शूटिंग कर रही हैं। इस शो में अभिनेत्री महिला सरपंच की भूमिका में हैं। साथ ही सीरीज में रघुबीर यादव और जितेंद्र कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अपने करियर के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने वर्ष 2017 में सोशल मीडिया पर काम मांगा था। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, ' मैं मुंबई में रहती हूं और काम करती हूं, एक अच्छी अभिनेत्री हूं, अच्छे किरदारों की तलाश में हूं।' इसके बाद से नीना कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed