बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों अपनी किताब 'सच कहूं तो: मेरी आत्मकथा' को लेकर चर्चा में हैं। इस किताब में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। नीना गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के लिए काफी मेहनत की है। नीना ने फिल्मों में अपनी दूसरी पारी से साबित किया है कि वो हर रोल में फिट हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी बायोग्राफी 'सच कहूं तो' के बाद तो मानो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भूचाल ही आ गया। अपनी किताब में जीवन से जुड़े कड़वे सच को जाहिर करने के लिए फैंस नीना की खूब सराहना कर रहे हैं।
खुलासा: 'चोली के पीछे क्या है' के लिए सुभाष घई ने रखी थी ऐसी मांग, सुनकर शरमा गई थीं नीना गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीना ने किताब में लिखा है कि 'चोली के पीछे क्या है' गाने के लिए सुभाष घई ने मांग रखी थी कि मैं (नीना) 'पेडिड ब्लाउज' पहनूं। नीना आगे लिखती हैं, 'जब मैंने पहली बार गाना सुना, तो मुझे पता था कि ये बहुत ही अच्छा गाना होने वाला है। उसके बाद जब सुभाष घई ने मुझे बताया कि इसमें मेरी भूमिका क्या होगी तो मैं और ज्यादा उत्सुक हो गई और मुझे इस बात की भी खुशी थी कि, गाने के कुछ हिस्से को मेरी दोस्त इला अरुण ने गाया था जिनके साथ मैंने कई फिल्मों में काम किया था।'
नीना ने आगे लिखा, 'गाने के लिए मुझे एक गुजराती पोशाक पहनाई गई थी और फाइनल लुक दिखाने के लिए सुभाष घई के पास भेजा गया। जैसे ही मैं उनके पास पहुंची उनका रिएक्शन देखकर मैं हैरान और साथ ही शर्मसार हो गई थी।'
'जैसे ही सुभाष घई ने मुझे देखा, वो एकदम से चिल्लाए, 'नहीं! नहीं! नहीं! नहीं!' कुछ भरो कुछ भरो। उस समय मैं बहुत शर्मिंदा हो गई थी। हालांकि मैं जानती थी कि वो गाने की मांग के लिए ऐसा कह रहे थे और इसमें कुछ भी पर्सनल नहीं था। लेकिन फिर भी मैंने उस दिन शूटिंग नहीं की थी और अगले दिन मुझे चोली के नीचे पहनने के लिए पेडिड ब्रा दिया गया। उसके बाद एक बार फिर मेरे पूरे लुक को सुभाष जी को दिखाया गया तो वह काफी संतुष्ट लग रहे थे। ऐसे करके गाने की शूटिंग शुरू हुई थी।'
बता दें यह गाना फिल्म खलनायक का है। फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, राखी गुलजार, अनुपम खेर और राम्या कृष्णन जैसे कई बड़े सितारे नजर आए थे। फिल्म का डायरेक्शन बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म का म्यूजिक लक्ष्मीकांत – प्यारेलाल की जोड़ी ने मिलकर कंपोज किया था। ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने का उस समय काफी विरोध हुआ था जिसके बाद इसे कुछ समय के लिए बैन कर दिया गया था। साथ ही फिल्म की सभी म्यूजिक कैसेट और सीडी में इस गाने को हटा दिया गया था लेकिन धीरे-धीरे यह गाना इतना मशहूर हुआ कि इस गाने पर से बैन हटाना पड़ा।