फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीना गुप्ता ने शुरू की अपनी ही बायोपिक की तैयारी, पहले काबिल लेखक से लिखवाएंगी आत्मकथा

Sat, 11 Apr 2020 12:55 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 11 Apr 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta is looking for minded writer to develop her memoir
neena gupta - फोटो : instagram

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता को इंडस्ट्री की सबसे बहादुर औरतों में से एक माना जाता है। वह 60 साल की हो चुकी हैं, और अब तक की उनकी जीवन यात्रा बहुत उतार-चढ़ावों से गुजरी है। उनकी जिंदगी में इतने निर्णायक मोड़ आए हैं कि उस पर एक फिल्म भी बनाई जा सकती है। वह खुद भी अपनी कहानी को दुनिया को बताना चाहती हैं। लेकिन वह खुद अपनी कहानी लिख नहीं पा रहीं। नीना गुप्ता को अब तलाश है एक ऐसे लेखक की जो उनकी कहानी उनके हिसाब से समझ सके।

Neena Gupta is looking for minded writer to develop her memoir
नीना गुप्ता - फोटो : Social Media

लॉकडाउन के इस दौर में नीना गुप्ता अपने पति विवेक मेहरा के साथ उत्तराखंड में वक्त बिता रही हैं। वे सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कर रही हैं, और उन्होंने खुद को आइसोलेट भी किया हुआ है। उन्होंने ने बताया, 'मैंने आखिरकार आत्मकथा लिखने का फैसला कर लिया है। यह करने के लिए मुझे महेश भट्ट ने बहुत पहले कहा था।' 

Neena Gupta is looking for minded writer to develop her memoir
neena gupta - फोटो : instagram

नीना आगे कहते हैं, 'मैं अपनी कहानी दुनिया को बताने के बारे में लगभग एक दशक से ज्यादा समय से सोच रही थी, लेकिन लिखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। मेरी कहानी मेरे लिए लिखना आसान नहीं है, इसलिए मैं अब तक इसके विचार को बल नहीं दे पाई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta is looking for minded writer to develop her memoir
Neena Gupta, Gajraj Rao with Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

फिल्म 'बधाई हो' में बेहतरीन अभिनय के दम पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड जीतने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता को अपनी कहानी लिखने के लिए एक ऐसे लेखक की तलाश है जो उनकी कहानी को अपनी समझकर लिख सके। उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी कहानी ऐसे लिखनी है, जिससे मेरी भावनाएं भी उजागर हो जाएं, और किसी को उससे तकलीफ भी ना हो। मुझे अपनी कहानी के साथ पूरा न्याय करने की जरूरत है। इसीलिए मैं एक ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रही हूं, जो मेरी कहानी को लिखने में मेरी मदद कर सके।'

विज्ञापन
Neena Gupta is looking for minded writer to develop her memoir
neena gupta - फोटो : instagram

नीना गुप्ता के वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ संबंध रहे हैं। इस रिश्ते की निशानी उनकी एक बेटी मसाबा गुप्ता है, जिसको उन्होंने अकेली मां बनकर पाला। मसाबा देश की सबसे अच्छी फैशन डिजाइनरों में से एक है। नीना गुप्ता ने भी हिंदी सिनेमा में अपने करियर की दूसरी पारी शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed