अरविंद स्वामी करेंगे एमजी रामचंद्रन का रोल, जयललिता की भूमिका निभाएंगी ये अभिनेत्री
जयललिता की बॉयोपिक में अरविंद का अहम रोल, पहचानिए 'ममी' बनीं ये एक्ट्रेस कौन? पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीना गुप्ता का 'ममी' अवतार
'बधाई हो' के बाद नीना गुप्ता को फैंस का खूब प्यार मिला। नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो प्रोस्थेटिक्स करवा रही है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए नीना ने लिखा कि एक एक्ट्रेस तैयार हो रही है। तस्वीर में नीना बिलकुल किसी ' ममी ' की तरह लग रही हैं और हर तरफ फैंस उनके जज्बे की दाद दे रहे हैं।
गौरतलब है कि नीना गुप्ता ने हाल ही में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म ' सांड की आंख' की कास्टिंग पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि हमारी उम्र के रोल तो हमें दे दो। आलिया की मां सोनी राजदान ने नीना गुप्ता की बात का सपोर्ट किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अगली फिल्म 'ग्वालियर' में नीना संजय मिश्रा के साथ नजर आएंगी। साथ ही नीना पंगा की तैयारियों में भी व्यस्त हैं।
Yes, that’s me! Ab toh vishwas hogaya na?
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on
जैकलीन फर्नांडिस अक्सर अपने फैंस के लिए डांस और वर्कआउट के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस बार भी जैकलीन एक वीडियो लेकर आई है लेकिन यह वीडियो डांस का नहीं है। जैकलीन इस वीडियो में अपने दोस्तों के साथ टैटू बनवाती हुई नजर आ रही हैं। जैकलीन फर्नाडिस ने ये टैटू कमर से थोड़ा ऊपर बनवाया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है 'पहला टैटू'। टैटू बनवाने के लिए जैकलीन काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। फैंस को जैकलीन का यह चुलबुला अंदाज काफी क्यूट लग रहा है। करियर फ्रंट की बात करें तो जैकलीन जल्द सुशांत सिंह राजपूत के साथ करण जौहर की फिल्म 'ड्राईव' में दिखेंगी। ड्राईव के साथ जैकलीन' हमारी शादी' में भी नजर आ सकती हैं। वैसे तो जैकलीन ने रितेश देशमुख के साथ ' अलादीन 'से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उन्हें सलमान खान की 'किक' से पहचान मिली।
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
दशहरे से शुरू होगी कार्तिक की ' भूल भुलैया 2' की शूटिंग
'भूल भुलैया ' के सीक्वल में 'प्यार का पंचनामा ' फेम कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। खबर आई है कि फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग इस ही साल दशहरे से शुरू होगी। इस शेड्यूल को कार्तिक अकेले पूरा करेंगे। अगले साल जनवरी की शुरुआत से कियारा भी फिल्म से जुड़ जाएंगी। फिल्म को अगले साल जुलाई तक रिलीज करने की योजना है। हालांकि कार्तिक के फिल्म में होने की खबर अक्ष्य कुमार के फैंस को कुछ रास नहीं आई थी । पहले पार्ट में अक्ष्य कुमार नजर आए थे, फैंस दूसरे पार्ट में भी अक्षय के होने की उम्मीद कर रहे थे। कार्तिक और कियारा दोनों के पास ही दो और फिल्में हैं। कार्तिक ने 'पति पत्नी और वो' और 'लव आजकल' की शूटिंग पूरी की है। वहीं कियारा 'गुड न्यूज' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' में फैंस का मनोरंजन करती हुई दिखेंगी।
ट्विंकल खन्ना ने 'वार' की सफलता पर की ऋतिक की तारीफ
ट्विंकल खन्ना बेबाक तरीके से अपनी बात रखने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऋतिक रोशन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में ट्विंकल ने अपने दोस्त की तारीफ की और ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरे अच्छे दोस्त की फिल्म को बॉक्स ऑफिस को ध्वस्त करते हुए देखकर खुशी हो रही है, अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है"। इस पर ऋतिक ने भी अपनी अच्छी दोस्त को नजरअंदाज नहीं किया और ट्वीट का जवाब देते हुए " दैट्स सो स्वीट ट्विंकल "कहा। ऋतिक के साथ वॉर में टाइगर श्रॉफ ने भी काम किया है दोनों की जोड़ी को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। करियर फ्रंट की बात करें तो ट्विंकल खन्ना बड़े पर्दे से तो दूर रहती हैं लेकिन वो इंटीरियर डिजाइन में व्यस्त रहती हैं। साथ ही ट्विंकल ने खुद की वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी भी शुरू की है।
Thrilled for my friend @iHrithik where he is smashing the box office with his #War Good things happen to good people:)
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) October 4, 2019