बहुत से लोग इस दुनिया में कुछ बड़ा करने आते हैं और अपने जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं कर जाते हैं जिससे उनकी कहानी और लोगों की कहानी से बिल्कुल हटकर हो जाती है। कहीं किसी की कहानी प्रेरणा बन जाती है तो वहीं कुछ लोगों के जीवन के किस्से ही इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें दुनिया को बताना जरूरी हो जाता है। ऐसे में इन कहानियों को फिल्म बनाकर दर्शकों के सामने पेश किया जाता है।पिछले कुछ सालों में बायोपिक्स का क्रेज काफी बढ़ गया है।
बायोपिक: पर्दे पर दिखाई जा चुकी है इन सितारों की असल जिंदगी की कहानी, कौन सी आई थी आपको पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरजा
राम माधवानी के निर्देशन में बनी फिल्म नीरजा एक एयर होस्टेस की जिंदगी की सच्ची कहानी पर आधारित थी जिन्होंने प्लेन के यात्रियों की जान बचाई थी। सन 1986 में पाकिस्तान के कराची में पैन एम फ्लाइट 73 को आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया था और नीरजा ने 359 यात्रियों की जान बचाई थी। हालांकि इस घटना में उनकी मौत हो गई थी। उनकी ही साहसी कहानी को फिल्म पर नीरजा नाम से ही बनाया गया था जिसमें सोनम कपूर ने मुख्य भूमिक निभाई थी।
दंगल
पहलवानी में अच्छों अच्छों को पछाड़ कर रख देने वाली फोगाट सिस्टर्स के जीवन पर फिल्म बनाई गई थी 'दंगल'। महावीर सिंह फोगाड़ की दोनों बेटियां गीता और बबीता भारत की पहली वर्ल्ड क्लास रेसलर हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान ने महावीर फोगाट का किरदार निभाया थ। वहीं फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा गीता और बबीता के किरदार में नजर आईं थीं।
मांझी- द माउंटेन मैन
प्यार में ताजमहल बनाने वाला का तो नाम हुआ लेकिन क्या प्यार में किसी शख्स ने खुद पहाड़ तोड़ा होगा। दशरथ मांझी ने अपनी पत्नी के प्यार में पहाड़ तोड़ा था वो भी सिर्फ हथौड़े से। प्यार की इस बेमिसाल कहानी को पर्दे पर केतन मेहता ने उतारा था। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को जबरदस्त तारीफ मिली थी।
एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फील्ड पर वो जादू किया था जिसका इंतजार भारतीय 28 वर्षों से कर रहे थे। साल 2011 में महेंद्र सिंह की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कपल जीता था। उनके जीवन की भी बहुत सी कहानियां थीं जिनसे दर्शक अनजान थे। ऐसे में उनकी कहानी पर्दे पर जब आई तो फैंस ने उसे खूब प्यार दिया। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था

कमेंट
कमेंट X