विवेक ओबेरॉय के साथ 'प्रिंस' और अक्षय कुमार के साथ 'स्पेशल 26' में काम कर चुकीं अभिनेत्री नीरू बाजवा दूसरी बार मां बनी हैं। नीरू ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। नीरू ने पोस्ट में लिया- वाहे गुरु दी मेहर हम दो और राजकुमारियों के साथ धन्य हो गए हैं।
'सोलह बरस की' अभिनेत्री नीरू बाजवा बनीं मां, पोस्ट शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरू ने लिखा है- आपकी शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद। उन्होंने केक पर दोनों बेटियों का नाम लिखा है। केक पर दोनों बच्चों का नाम आलिया और अकीरा कौर लिखा है। फैंस कमेंट कर नीरू को इस खुशी के लिए बधाई दे रहे हैं। इस जुड़वां बेटियों से पहले उन्हें एक बेटी अनाया कौर जावंधा है और इसका जन्म 2015 में ही हुआ।
A post shared by Neeru Bajwa (@neerubajwa) on
नीरू बाजवा ने देव आनंद की फिल्म 'मैं सोलह बरस की' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। नीरू 'अस्तित्व एक प्रेम की', 'जीत', 'नच बलिए 1' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। नीरू पंजाबी सिनेमा का बहुत फेमस चेहरा है। हालांकि पंजाबी सिनेमा का रुख उन्होंने बॉलीवुड में सफलता न मिलने के बाद किया।
बता दें नीरू बाजवा ने हैरी जवंधा संग साल 2015 में शादी रचाई थी। शादी से पहले नीरू बाजवा का अमित साध के साथ काफी समय तक अफेयर भी चला। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन कुछ कारणों के वजह से उनका ब्रेकअप हो गया। नीरू ने इसके बाद जीटीवी, स्टार प्लस और स्टार वन के साथ भी कुछ सीरियल में काम किया। इन्होंने भारत के सबसे बड़े क्राइम शो 'CID' में भी अभिनय किया है।