{"_id":"5a65af9b4f1c1bb1208b4a54","slug":"neetu-chandra-blasts-on-sidhrath-malhotra-over-making-fun-of-bhojpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने लगाई जमकर लताड़, बोलीं- इज्जत के साथ बिहेव करो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने लगाई जमकर लताड़, बोलीं- इज्जत के साथ बिहेव करो
Tue, 23 Jan 2018 08:08 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को आड़े हाथों लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुना दी। दरअसल, कुछ हफ्ते पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी के साथ अपनी फिल्म 'अय्यारी' का प्रमोशन करने बिग बॉस के घर पहुंचे थे। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अजीबोगरीब आचरण करते हुए भोजपुरी भाषा का मजाक उड़ाया था। यही उन्हें भारी पड़ गया।
2 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा का यही मजाक बॉलीवुड एक्ट्रेस और भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम नीतू चंद्रा को बुरा लग गया। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस ने सिद्धार्थ की इस आपत्तिजनक लाइंस को हटाने तक की भी नहीं सोची। उस शाम शो के होस्ट सलमान खान 'अय्यारी' की कास्ट सिद्धार्थ, मनोज और राकुल प्रीत को स्टेज पर बुलाते हैं। तभी एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी भाषा की तुलना 'पखाने' से कर दी।
3 of 4
जब ये एपिसोड टेलिकास्ट हुआ तब न सिर्फ नीतू भड़क उठीं बल्कि सिद्धार्थ को आड़े हाथो लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। 'स्पॉटबॉय' से बात करते हुए नीतू कहती हैं कि, 'सिड को गरिमा के साथ अपनी बात रखनी चाहिए थी। वह सल्लु और मनोज जैसे सम्मानित लोगों के सामने कुछ भी कैसे कह सकते हैं। वह भी राष्ट्रीय टेलीविजन पर। और कलर्स इसे प्रसारित भी कर रहा है! शर्म की बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : G
नीतू ने भोजपुरी को एक सम्मानित और पूर्ण भाषा बताते हुए कहा कि, 'प्रेमचंद और कबीर दास ने भी अपनी रचना पहले भोजपुरी में लिखी बाद में उसका हिंदी अनुवाद किया। मैं खुद बिहार से हूं। ज्यादातर ब्यूरोक्रेट्स बिहारी हैं। मुझे बिहारी होने पर गर्व है। खैर नीतू ने तो अपनी भड़ास निकाल ली अब देखना होगा कि सिद्धार्थ अपने इस बयान पर माफी मांगते भी हैं या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।