{"_id":"613224b30cefd178eb02d303","slug":"neetu-kapoor-and-ridhima-kapoor-remembers-late-rishi-kapoor-a-day-before-his-birth-anniversary-share-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: जन्मदिन से एक दिन पहले नीतू और रिद्धिमा को याद आए ऋषि कपूर, साझा किया खास पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: जन्मदिन से एक दिन पहले नीतू और रिद्धिमा को याद आए ऋषि कपूर, साझा किया खास पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का 4 सितंबर को 69वां जन्मदिन हैं। ऋषि कपूर उस 'कपूर' खानदान के सदस्य थे जो बॉलीवुड में लंबे समय से राज कर रहा है। भले ही ऋषि कपूर राज कपूर के बेटे थे लेकिन उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी और अपने क्यूट लुक्स से लोगों का दिल जीता था। ऋषि कपूर की अदायगी के सभी दीवाने थे। वो पर्दे पर सिर्फ हीरो के किरदार में ही नजर नहीं आए बल्कि बदलते समय के साथ हर तरह के किरदार को बखूबी निभाते दिखे।
नीतू और रिद्धिमा को याद आए ऋषि
यही वजह थी कि उन्हें हर वक्त फैंस से प्यार मिलता रहा। हालांकि उनके जन्मदिन के एक दिन पहले ही उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें याद किया है। नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋषि कपूर की फिल्म के एक सीन की तस्वीर साझा की है। वहीं रिद्धिमा ने अपनी स्टोरी में ऋषि कपूर की वो तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपनी नतिनी को प्यार करते नजर आ रहे हैं।
2 of 5
नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर का पोस्ट
- फोटो : Instagram
नीतू कपूर ने जो तस्वीर लगाई है उसमें ऋषि कपूर एक भावुक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं कि-हवा का एक तेज झोंका सब बिगाड़ कर रख देता है। इसके साथ नीतू ने लिखा- 'उन दिनों में से एक' और साथ ही दुख वाला इमोजी भी पोस्ट किया है। वहीं रिद्धिमा ने अपनी बेटी और पापा के साथ वाली तस्वीर साझा कर ढेर सारे दिल बनाए हैं।
3 of 5
नीतू कपूर, ऋषि कपूर
- फोटो : Instagram
ऋषि कपूर को उनके परिवार से खूब प्यार मिला था। वो काफी गर्म मिजाज के व्यक्ति थे लेकिन नीतू कपूर ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। कई मौके पर नीतू ने इंटरव्यू में बताया था कि कभी कभी ऋषि की हरकत देखकर वो सोचती थीं कि अब उन्हें छोड़ देंगी लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाती थीं क्योंकि उन नोंक-झोंक के बीच ढेर सारा प्यार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषि कपूर-रिद्धिमा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं रिद्धिमा हमेशा से अपने पिता की लाडली थीं। रणबीर जहां ऋषि से थोड़ा दूर रहते थे वो वहीं रिद्धिमा अपने पिता के हमेशा करीब रहीं। पिछले साल उनके जन्मदिन के मौके पर रिद्धिमा ने बहुत ही भावुक नोट साझा किया था। रिद्धिमा ने लिखा था, 'पापा लोग कहते हैं कि जब कोई चला जाता है तो आप उनके बिना रह नहीं पाते, आपका दिल टूट जाता है लेकिन मुझे पता पापा कि आप इस टूटे दिल में रहते हैं'।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : Social Media
बता दें कि ऋषि कपूर का पिछले साल 29 अप्रैल को कैंसर के कारण निधन हो गया था। उनका न्यूयॉर्क में दो साल तक इलाज चला था। आखिरी समय में ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।