फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीतू कपूर ने शुरू की रणबीर-आलिया की शादी की तैयारी, फेरों के बाद 40 साल पुराने घर में होगी पहली पूजा

Mon, 30 Dec 2019 02:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
neetu kapoor and rishi kapoor ready for ranbir alia wedding read details
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी कर रहे हैं । पिछले दिनों दोनों शूटिंग के लिए मनाली गए थे । वहां से उनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। फिल्म के अलावा रणबीर और आलिया अपने अफेयर के चलते भी चर्चा में रहते हैं । अक्सर दोनों के शादी करने की खबर भी आती रहती है ।

neetu kapoor and rishi kapoor ready for ranbir alia wedding read details
Neetu Kapoor and Rishi Kapoor - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

अब हाल ही में दोनों की लवस्टोरी के बारे में एक नया अपडेट आया है । स्पॉटबॉय डॉट कॉम के अनुसार, रणबीर के पैरेंट्स नीतू और ऋषि कपूर उनकी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं । दरअसल, ऋषि और नीतू कपूर चाहते हैं कि रणबीर और आलिया की शादी के बाद पहली पूजा उनकी कृष्णाराज प्रॉपर्टी पर हो । 

neetu kapoor and rishi kapoor ready for ranbir alia wedding read details
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media

इस वजह से नीतू चाहती हैं कि कृष्णाराज प्रॉपर्टी के रेनोवेशन का काम जल्द से जल्द पूरा हो जाए। नीतू ने आर्किटेक्ट से यह भी कहा है कि बेसमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम 2020 की सर्दियों तक पूरा हो जाए ताकि शादी के बाद की पूजा कृष्णाराज प्रॉपर्टी पर हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
neetu kapoor and rishi kapoor ready for ranbir alia wedding read details
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

नीतू काफी आध्यात्मिक विचारों की हैं । इसी वजह से वह अपने गुरुजी की सलाह को फॉलो करना चाहती हैं। कृष्णाराज प्रॉपर्टी की बात करें तो ऋषि और नीतू ने साल 1980 में पाली हिल स्थित यह बंगला खरीदा था। ऐसे में ये कपल चाहता है कि रणबीर और आलिया की शादी के बाद की पूजा यहीं पर हो । 

विज्ञापन
neetu kapoor and rishi kapoor ready for ranbir alia wedding read details
alia bhatt - फोटो : social media

बता दें कि पिछले दिनों रणबीर और आलिया को करीना कपूर की क्रिसमस पार्टी में देखा गया था । यहां आलिया ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर पहुंची थीं । वहीं रणबीर उनके कंधे पर हाथ रखे नजर आए थे । आलिया की रणबीर की बहनों के साथ अच्छी बॉन्डिंग है । आलिया, रणबीर के परिवार के साथ अक्सर पार्टी करती दिखती हैं ।

Bigg Boss 13: देवोलीना ने रश्मि-अरहान के रिश्ते की खोली पोल, सलमान सहित दर्शकों को दे रही थीं धोखा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed