फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर के भारत लौटने पर पत्नी नीतू हुईं इमोशनल, बताया 11 महीनों में कितनी बदल गई जिंदगी

Fri, 13 Sep 2019 05:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 13 Sep 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor emotional post on Rishi Kapoor 11 months journey
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : file photo

कैंसर को मात देकर मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 10 सितंबर को भारत वापस लौटे। ऋषि की भारत वापसी के बाद उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं। ऋषि कपूर 11 महीनों से न्यूयॉर्क में थे और वहीं पर अपना इलाज करवा रहे थे। ऋषि के इस मुश्किल वक्त में उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहा। खासतौर पर ऋषि की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor)। हाल ही में नीतू कपूर ने भावुक पोस्ट के जरिए बताया कि बीते 11 महीने उनके किस तरह से बीते। 

Neetu Kapoor emotional post on Rishi Kapoor 11 months journey
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने लिखा- 'पिछले 11 महीने कहां चले गए? बहुत ही लंबा रास्ता था। यह एक ऐसा पेज था जिसने मुझे सिखाया और बहुत बदलाव किए।' नीतू कपूर के इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 11 महीने उनके लिए कितने मुश्किल भरे थे। 

Neetu Kapoor emotional post on Rishi Kapoor 11 months journey
Neetu Kapoor and Rishi Kapoor - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

ऋषि कपूर ने मुंबई लौटते ही ट्वीट करके प्रशंसकों का भी शुक्रिया किया था। ऋषि ने ट्वीट किया था- 'घर वापस आ गया हूं.. 11 महीने 11 दिन.. सभी का शुक्रिया।' ऋषि के वापस लौटते ही उनके पूरे परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया था। रिद्धिमा ने भाई रणबीर के साथ मिलकर ऋषि को सरप्राइज भी दिया था। इतने लंबे वक्त ऋषि भले ही फिल्मों से दूर रहे लेकिन लगातार सुर्खियों में रहे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Where did these last 11 months go ?? Was a long road !!! It was a phase that taught and changed me a lot ❤️🏠

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor emotional post on Rishi Kapoor 11 months journey
rishi kapoor with nitin mukesh family - फोटो : social media

मुंबई आते ही ऋषि कपूर अपने खास दोस्त नितिन मुकेश से मिलने पहुंचे थे। नितिन मुकेश के बेटे नील नितिन मुकेश ने टि्वटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में ऋषि कपूर, नितिन मुकेश के पूरे परिवार के साथ दिखाई दिए। इस फोटो में नील नितिन मुकेश की बेटी नुर्वी भी दिखीं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नुर्वी अपने दोनों दादू के साथ। चिंटू अंकल हमारे घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। हम सब उनसे मिलकर बहुत खुश थे। हमने उन्हें जोर से गले लगा लिया। चिंटू अंकल आपका फिर से स्वागत है। भगवान की कृपा आप पर बनी रहे।'

विज्ञापन
Neetu Kapoor emotional post on Rishi Kapoor 11 months journey
alia bhatt - फोटो : social media

ऋषि कपूर अब फिर से फिल्मों में काम करना चाहते हैं। उनके पास इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। ऋषि के वापस लौटते ही उनसे मिलने आलिया भट्ट पहुंची थीं। तस्वीरों में आलिया सजी-धजी नजर आईं। आपको बता दें, आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें काफी वक्त से सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि यह दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:- सज-धज के रणबीर कपूर के घर पहुंचीं आलिया भट्ट, मीडिया के सामने आने से बचती रहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed