{"_id":"5d7a50de8ebc3e01431c0089","slug":"film-director-ali-abbas-zafar-open-secret-of-his-success-with-salman-khan-and-katrina-kaif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की 'सुल्तान' के पीछे कटरीना का था बड़ा हाथ, डायरेक्टर अली अब्बास ने खोले कई राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की 'सुल्तान' के पीछे कटरीना का था बड़ा हाथ, डायरेक्टर अली अब्बास ने खोले कई राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 13 Sep 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमर उजाला के साथ मास्टर क्लास लगाने देहरादून पहुंचे बॉलीवुड डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सलमान खान के साथ उनकी पहली फिल्म सुल्तान बनाने को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सलमान के साथ काम करने का मौका कैसे मिला। वहीं उन्होंने कटरीना को लेकर भी अपने दिल की बात कही।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
क्लास में जब उनसे पूछा गया कि सलमान से मिलने के लिए लोग तरसते हैं। आपने उनके साथ बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई। जब आप पहली बार उनसे मिले तो आपको कैसा लगा? तो उन्होंने कहा कि कटरीना मेरी करीबी दोस्त हैं। उन्होंने मुझे सलमान से मिलने की सलाह दी थी। इसके बाद मैं सलमान से मिला और किस्मत रही कि उनके साथ ही तीन बड़ी फिल्में बनाई। अगर कटरीना ये आइडिया नहीं देती तो शायद ये फिल्में भी सलमान के साथ नहीं बनती।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जब मैं असिस्टेंट डायरेक्टर था तो मैं एक दिन नई फिल्म को लेकर कटरीना कैफ से मिलने उनके घर गया था। तब उन्होंने मुझे सलमान से मिलने के लिए कहा। उस वक्त मैं अपनी पहली फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन लिख रहा था। फिर एक दिन कटरीना की बात ध्यान में आई तो तब मैंने सलमान से मिलने को लेकर प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
तब एक दिन मैं उनके घर गया तो उनका मूड बहुत अच्छा था। उन्होंने मुझसे बहुत ही साधारण तरीके से बात की। तब मैंने उन्हें अपनी फिल्मों के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि तुमने अब तक जो काम किया है वह अच्छा है। लेकिन अब अगर तुमने जमीन से जुड़ी फिल्में बनाई तो तुम एक दिन बहुत बड़े डायरेक्टर बनोगे। यह बात मुझे आज भी याद है। तब मुझे सुल्तान फिल्म का आइडिया आया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मैंने स्क्रिप लिखी और उनके घर जाकर उनसे फिल्म में काम करने के बारे में पूछा। सलमान एकदम रियल नेचर वाले इंसान हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी तो वे इसके लिए तैयार हो गए। जब सुल्तान फिल्म का ड्राफ्ट तैयार किया गया था तो उनका नाम दंगल रखा गया था। बाद में सलमान के कहने पर ही इसे बदलकर सुल्तान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।