सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। आए दिन यह दोनों सितारे एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। इस बीच सारा और कार्तिक की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। सोशल मीडिया पर सारा और कार्तिक की यह तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें कार्तिक सारा को बारिश से बचाते हुए नजर आ रहे हैं।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की ताजा तस्वीरें सामने आते ही फैली खबरें, मोहब्बत हो तो ऐसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट के मुताबिक सारा और कार्तिक की यह तस्वीर जिम के बाहर की है। कार्तिक सारा से मिलने उनके जिम गए थे जहां पर कार्तिक को सारा के साथ देखा गया। यह तस्वीर इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि तस्वीर में कार्तिक सारा के लिए खुद छाता पकड़े हुए हैं। वहीं तस्वीर में सारा मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने सारा और कार्तिक की इस मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि बारिश से सारा को बचाने के लिए कार्तिक ने खुद छाता पकड़ा हुआ है। सारा और कार्तिक जल्द ही 'लव आजकल 2' फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग कुछ वक्त पहले ही खत्म हुई है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के अफेयर की खबरों ने और जोर पकड़ा।
A post shared by Sartik 😍 (@sartikmyworld) on
कार्तिक 'लव आजकल 2' की शूटिंग खत्म कर पति पत्नी और वो फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर हैं। वहीं सारा वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' की शूटिंग में बिजीं है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं। यह 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म 'कुली नंबर 1' की रीमेक है। यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिन पहले फिल्म के सेट पर आग लग गई थी तो वहीं अब खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम की तारीफ की है।
दरअसल, 'कुली नंबर 1' की टीम ने कुछ दिन पहले एलान किया था कि वे अपने सेट को प्लास्टिक फ्री रखेंगे। इसे लेकर वरुण धवन ने ट्वीट भी किया था। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका जवाब दिया है। वरुण धवन ने पीएमओ को टैग करते हुए लिखा था, 'प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र बनाना समय की जरूरत है और हमारे पीएम ने एक बहुत ही बड़ी पहल की है। हम छोटे-छोटे बदलावों से बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। कुली नंबर 1 के सेट पर सिर्फ स्टील बोतलों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।' पीएम मोदी ने जवाब में लिखा, 'कुली नंबर 1 की टीम का शानदार कदम। यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि फिल्मी दुनिया भी सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की दिशा में अपना योगदान दे रही है।'
Superb gesture by the team of #CoolieNo1! Happy to see the film world contributing towards freeing India from single use plastic. https://t.co/bPXFgHz2I4
यह भी पढ़ें:- वरुण- सारा की फिल्म 'कुली नंबर 1' की टीम के इस काम से खुश हुए पीएम मोदी, ट्वीट कर जमकर की तारीफ