{"_id":"5d7b1e2d8ebc3e93d56cb8ec","slug":"kaun-banega-crorepati-11-contestant-rakesh-sharma-won-25-lakh-rupee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 11: अब्दुल कलाम के साथ काम करती थीं ये कंटेस्टेंट, पांच साल में नहीं ली एक भी छुट्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC 11: अब्दुल कलाम के साथ काम करती थीं ये कंटेस्टेंट, पांच साल में नहीं ली एक भी छुट्टी
Fri, 13 Sep 2019 04:50 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
rakesh sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' में कई कंटेस्टेंट अपने सपनों को पूरा कर चुके हैं। गुरुवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में राकेश शर्मा नाम की कंटेस्टेंट पहुंचीं । राकेश शर्मा ने बेहतरीन तरीके से शो खेला । सवाल-जवाब के सिलसिले के बीच अमिताभ बच्चन ने राकेश से उनकी जिंदगी के बारे में जानना चाहा ।
rakesh sharma
- फोटो : social media
राकेश पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के साथ काम कर चुकीं हैं । राकेश ने बताया कि उनकी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय में हुई और वह अपने समय में राज्य स्तर की हॉकी खिलाड़ी रह चुकी हैं। उस समय खेल में करियर की संभावना कम होती थी । 1976 में पिता के देहांत के बाद उन्होंने नौकरी शुरू की।
KBC
- फोटो : Social Media
राकेश शर्मा ने शादी नहीं की । इस बारे में बताते हुए राकेश ने कहा, 'पिता की मौत के बाद हादसों का एक सिलसिला शुरू हो गया । महज 6 वर्षों के भीतर आठ करीबी रिश्तेदार चल बसे। एक के बाद एक मौत की घटनाओं ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
KBC
- फोटो : Social Media
एक सहेली की शादी हुई, लेकिन यह शादी बहुत सफल नहीं रही। इन तमाम बातों ने उन्हें शादी से दूर रहने को बाध्य कर दिया। उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया कि वे राष्ट्रपति कार्यालय में अक्सर दो बजे रात तक कार्य करती थीं। कई बार रात साढ़े दस बजे घर आने के बाद भी उन्हें बुला लिया जाता था । पांच वर्षों के दौरान उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली।
विज्ञापन
kbc
- फोटो : social media
एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें अपनी किताब ट्री आफ लाइफ का अनुवाद करने को कहा था। इस किताब में 49 कविताएं थीं। इन कविताओं का अनुवाद करने में राकेश को 1 साल लगे । राकेश शर्मा को केबीसी की सबसे पढ़ी-लिखी कंटेस्टेंट माना जा रहा है । उन्होंने शो से 25 लाख रुपये जीते ।
KBC 11: कनॉट प्लेस पर खूबसूरत लड़कियों के बस में चढ़ने का इंतजार करते थे बिग बी, जानें पूरा किस्सा
KBC 11: कनॉट प्लेस पर खूबसूरत लड़कियों के बस में चढ़ने का इंतजार करते थे बिग बी, जानें पूरा किस्सा