सुष्मिता सेन इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सुष्मिता बेहद एक्टिव रहती हैं। अब सुष्मिता ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं।
ब्वॉयफ्रेंड के पैरों पर सुष्मिता सेन ने किया ऐसा कारनामा, बैलेंस देख फैंस भी हुए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्कआउट के दौरान के इस वीडियो में रोहमन अपने पैरों पर सुष्मिता को बैलेंस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुष्मिता को रोहमन ने अपने पैरों और हाथों के सहारे ऊपर उठा रखा है। सुष्मिता-रोहमन के इस वीडियो को देख फैंस भी हैरान हैं।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि सुष्मिता सेन का उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद सुष्मिता ने रोहमन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इस खबर को झूठा साबित कर दिया। बता दें कि रोहमन की सुष्मिता के परिवार के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।
सुष्मिता और रोहमन की उम्र में 15 साल का फासला है। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। सुष्मिता कहती हैं, 'रोहमन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक फैन की तरह पर्सनल मैसेज किया था। इसी के बाद से दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई।'