फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीतू कपूर ने बेटे रणबीर और आलिया की अवार्ड के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा प्यारा सा कैप्शन

Sun, 24 Mar 2019 01:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 24 Mar 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor reaction on Ranbir Kapoor Alia Bhatt Filmfare Awards 2019
Ranbir Alia Neetu - फोटो : instagram

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में अपने प्यार का इजहार आखिरकार कर दिया। अवॉर्ड मिलते ही जहां आलिया ने अपनी विनिंग स्पीच में रणबीर को 'आई लव यू' कहा तो वहीं रणबीर ने भी अवॉर्ड जीतने की खुशी में आलिया को किस किया। इसके बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन दोनों की इस तस्वीर पर अब रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का रिएक्शन सामने आया है। 

Neetu Kapoor reaction on Ranbir Kapoor Alia Bhatt Filmfare Awards 2019
Neetu Bonds With Ranbir's Ex - फोटो : file photo

नीतू कपूर ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में स्टेज पर खड़े आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया।  नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक खास मैसेज भी लिखा। नीतू कपूर ने लिखा - 'यह खास पल हर तरह के तनाव को दूर कर देता है। तुम दोनों पर गर्व है। अवॉर्ड के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। बहुत खुश हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

AND moments like these make you forget all the stress 🥰 congratulations so proud n happy #filmfareawards #bestactor#bestactress 💕💕💕💕💕💕💕💕💕

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

Neetu Kapoor reaction on Ranbir Kapoor Alia Bhatt Filmfare Awards 2019
rishi kapoor - फोटो : file photo

ऐसा पहली बार नहीं है कि नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने इस तरह से इन दोनों की तस्वीर पर कमेंट किया हो। वह कई बार आलिया की तस्वीर पर कमेंट कर चुकी हैं। इस वक्त नीतू कपूर ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क में हैं। ऋषि कपूर लंबे वक्त से बीमार चल रहे हैं और उनके इलाज के लिए ही नीतू उनके साथ हैं। कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर की तबीयत में सुधार होते ही आलिया और रणबीर की शादी का आधिकारिक एलान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor reaction on Ranbir Kapoor Alia Bhatt Filmfare Awards 2019
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपूर और भट्ट खानदान इन दोनों की शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। इन दोनों के अफेयर की खबरें ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही आने लगी थीं। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रणबीर ने आलिया को प्रपोज किया था। इस फिल्म में पहली बार आलिया और रणबीर एक साथ बड़े परदे पर नजर आएंगे।

विज्ञापन
Neetu Kapoor reaction on Ranbir Kapoor Alia Bhatt Filmfare Awards 2019
ranbir and alia - फोटो : instagram

'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। जानकारी के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed