फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर को याद कर फिर भावुक हुईं नीतू कपूर, कहा- 'मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ हैं'

Mon, 16 Nov 2020 12:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 16 Nov 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor remembers late actor Rishi Kapoor and Riddhima Ranbir Kapoor as she returns to the film set after a long break
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : file photo

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को याद करती रहती हैं। एक बार फिर से नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखकर दिग्गज अभिनेता को याद किया है।

Neetu Kapoor remembers late actor Rishi Kapoor and Riddhima Ranbir Kapoor as she returns to the film set after a long break
नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : file photo

नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में वह अपना मेकअप करवाती हुई दिखाई दे रही हैं। नीतू कपूर की यह तस्वीर उनकी बहुचर्चित फिल्म जुगजुग जियो के सेट की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने ऋषि कपूर के साथ बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर कपूर को भी याद किया है।

Neetu Kapoor remembers late actor Rishi Kapoor and Riddhima Ranbir Kapoor as she returns to the film set after a long break
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : file photo

नीतू कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'काफी सालों बाद सेट पर वापसी, नई शुरुआत और फिल्मों का जादू। मैं तुम्हारे प्यार और उपस्थिति को महसूस करती हूं। मां से लेकर कपूर साहब तक, रणबीर हमेशा मेरे साथ रहे। अब मैं खुद को खुद से ही ढूंढता हूं। थोड़ी डरी हुई हूं, लेकिन मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ हैं।' सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor remembers late actor Rishi Kapoor and Riddhima Ranbir Kapoor as she returns to the film set after a long break
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : file photo

अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस साल हिंदी सिनेमा ने अपने कई बेहतरीन कलाकारों को खो दिया। उनमें से एक कलाकार ऋषि कपूर थे। ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी, लेकिन 30 अप्रैल को उन्होंने इस दुनिया को अलिवदा कह दिया।

विज्ञापन
Neetu Kapoor remembers late actor Rishi Kapoor and Riddhima Ranbir Kapoor as she returns to the film set after a long break
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : file photo

गौरतलब है कि ऋषि कपूर का निधन 67 साल की उम्र में हुआ था। उन्होंने मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर के निधन ने उनके बहुत से फैंस को हैरान कर दिया था।

पढ़ें: Bigg Boss 14: अली गोनी ने पलटा पूरा खेल, शो में इन तीन कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर किया हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed