धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग शुरू करने के लिए इसके कलाकार अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली ने मुंबई से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भर ली है। राज मेहता के निर्देशन में बनने वाली यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें पहली बार नीतू सिंह और अनिल कपूर जोड़ी बनाते हुए नजर आएंगे। इनके साथ वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में ही नजर आने वाले हैं।
नीतू सिंह ने लिखी बच्चों के लिए इमोशनल पोस्ट, पति के निधन के बाद यूं शुरू की नई जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने से पहले नीतू सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके अपने दिवंगत पति अभिनेता ऋषि कपूर को याद किया। नीतू सिंह ने लिखा, 'इस भयानक समय में मैं पहली बार हवाई यात्रा करने जा रही हूं। इस यात्रा के लिए मैं थोड़ी नर्वस भी हूं। क्योंकि, कपूर साहब यहां मेरा हाथ पकड़ने के लिए मौजूद नहीं हैं। वैसे मैं जानती हूं कि वह हमेशा मेरे साथ ही हैं। मैं अपने बच्चों रणबीर और रिद्धिमा का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इस फिल्म 'जुग जुग जियो' को करने के लिए प्रेरित किया।'
नीतू सिंह ने इस पोस्ट में एक तस्वीर भी संलग्न की है। इस तस्वीर में नीतू फिल्म 'जुग जुग जियो' के अपने सह कलाकारों अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन और प्राजकता कोली के साथ एक हवाई जहाज के नजदीक खड़ी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में इस फोटो के बारे में लिखा, 'हम सब ने अपना कोरोना वायरस का परीक्षण करवाया है और हम सब सुरक्षित हैं। इसलिए, हमने अपने मास्क निकाले हैं और यह तस्वीर ली है।' इस फिल्म के साथ यूट्यूबर और ब्लॉगर प्राजकता कोली फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं।
राज मेहता इससे पहले करण जौहर की ही निर्माण में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की पिछले साल के अंत में रिलीज हुई फिल्म 'गुड न्यूज' का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में राज मेहता के ऊपर अपनी पिछली फिल्म की सफलता को बरकरार रखने की जिम्मेदारी होगी।
दर्शकों की 'गालियां' भी तारीफ समझकर बटोर रहे निर्माता, 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन की घोषणा
View this post on Instagram
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on