{"_id":"5d256de28ebc3e6ce04c98e3","slug":"neetu-kapoor-revealed-how-her-relation-start-with-rishi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि से शादी करने के लिए नीतू को वापस करनी पड़ी थी कई फिल्मों की फीस, पहली मुलाकात थी बेहद खराब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि से शादी करने के लिए नीतू को वापस करनी पड़ी थी कई फिल्मों की फीस, पहली मुलाकात थी बेहद खराब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
rishi kapoor, neetu kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषि कपूर और नीतू कपूर बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक हैं । इन दिनों ऋषि न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं, वहीं नीतू अपने पति का ख्याल रख रही हैं । हाल ही में नीतू ने ऋषि के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकार बात की । साथ ही नीतू ने ये भी बताया कि उनका प्यार कैसे शादी तक पहुंचा ।
2 of 8
rishi kapoor neetu singh
नीतू कपूर हाल ही में अनु कपूर के रेडियो शो सुहाना सफर का हिस्सा बनी थीं । इसी दौरान उन्होंने ऋषि और अपने रिश्ते को लेकर बात की । नीतू बताती हैं, 'ऋषि से मेरी पहली मुलाकात बहुत खराब थी । ऋषि को हर बात पर चिढ़ाने की आदत थी । इस वजह से वो सेट पर कभी मेरे बालों, कभी कपड़ों और कभी मेकअप को लेकर कमेंट करते रहते थे ।'
3 of 8
neetu singh rishi kapoor
'उनकी बातों से मुझे बहुत गुस्सा आता था । मैं उस समय छोटी थी । वो हर किसी के साथ ऐसा करते थे लेकिन मैं उन पर काफी गुस्सा होती थी ।' ऋषि और नीतू ने एक साथ कई हिट फिल्में दी । इसमें 'अमर अकबर एंथनी', 'कभी-कभी' और 'खेल-खेल में' शामिल हैं। नीतू ने बताया कि ये सिलसिला कैसे शुरू हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
neetu singh rishi kapoor
नीतू कहती हैं, 'बॉबी की हिट के बाद डिंपल कपाडिया ने शादी कर ली थी । तब ऋषि को कोई हीरोइन नहीं मिलती थी क्योंकि हर हीरोइन उनसे उम्र में बड़ी लगती थी। उस समय मैं सबसे यंग एक्ट्रेस थी । 'रिक्शावाला' के बाद उनकी सारी फिल्में मेरे पास आने लगी । तब फिर हिट फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ ।'
विज्ञापन
5 of 8
neetu singh
अनु ने नीतू से पूछा कि वो कौन सा पल था जब आपने ऋषि के साथ शादी करने फैसला लिया । इस पर नीतू कहती हैं, 'मुझे वो पल तो याद नहीं । लेकिन मैंने बहुत सारी फिल्में साइन कर ली थीं । मुझमें कॉन्फिडेंस आने लगा था । मेरी मां मुझे लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहती थीं और मेरी कजिन लवली को मेरे और ऋषि के साथ डिनर डेट पर भेजती थीं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।