{"_id":"5ca60474bdec2213f4135da3","slug":"neetu-kapoor-shared-a-photo-with-rishi-kapoor-and-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीतू सिंह ने शेयर की बेटे रणबीर और पति ऋषि कपूर की ताजा तस्वीर, दिया ये कैप्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नीतू सिंह ने शेयर की बेटे रणबीर और पति ऋषि कपूर की ताजा तस्वीर, दिया ये कैप्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 04 Apr 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में हैं। बीते साल खबरें सुनने को आईं थीं कि वह किसी जानलेवा बीमारी का सामना कर रहे हैं। न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी हैं। नीतू सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर की तस्वीरें शेयर कर फैंस को उनकी तबीयत के बारे में बताती रहती हैं।
2 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
एक बार फिर से नीतू कपूर ने अपनी और ऋषि कपूर को तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। खास बात ये है कि इस तस्वीर में उनके साथ बेटे और एक्टर रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- ''कठिन परिस्थिति में भी आप शानदार महसूस करते हो अगर पॉजिटिविटी, खुशियां, प्यार और वो विंक हो तो...''
दर्शक कपूर फैमिली की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ऋषि कपूर को कौन सी बीमारी हुई है। अक्टूबर 2018 में सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद ही ये जानकारी दी थी कि वो न्यूयॉर्क इलाज कराने के लिए जा रहे हैं। तब से वह न्यूयॉर्क में ही हैं। हालांकि कई फिल्मी सितारे उनसे समय समय पर मिलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamir khan and rishi kapoor
- फोटो : instagram
अभी तक ऋषि कपूर से आमिर खान, शाहरुख खान, गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे और अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क में मुलाकात की है। ऋषि कपूर ने खुद कहा था कि- 'मेरा इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। भगवान की कृपा से मैं जल्दी लौटूंगा। यह एक लंबी और धीमी प्रक्रिया है। इसके लिए सब्र रखना पड़ेगा लेकिन मैं इसमें माहिर नहीं हूं। इस वक्त फिल्मों के बारे में बिल्कुल भी सोच नहीं रहा हूं। बस आराम कर रहा हूं और अपने आपको रिफ्रेश करना चाहता हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Rishi Kapoor Neetu Kapoor
- फोटो : instagram
बता दें कि बीते दिन ऋषि कपूर की एक तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के अलावा करिश्मा और रंधीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को नीतू कपूर ने इंस्टग्राम पर शेयर किया था।
तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा था- 'सबसे अच्छे भाई।' इस तस्वीर में सभी के बीच खास लगाव नजर आ रहा था। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर ऋषि की जो तस्वीर शेयर की है वह किसी अस्पताल के अंदर की लग रही है। तस्वीर में ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा कई इक्यूपमेंट नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।