सब्सक्राइब करें

Neetu Kapoor: बेटे रणबीर कपूर की एक्स को लेकर नीतू ने किया ऐसा कमेंट? यूजर्स ने एक्ट्रेस को सुनाई खरी खोटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor Shared post On Instagram Netizens Said She Comment On Ranbir Kapoor Ex Girlfriend Katrina Kaif
कटरीना कैफ-नीतू कपूर - फोटो : social media

नीतू कपूर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नीतू अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। साथ ही वह अपने परिवार और फिल्मों के संबंध में सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ साझा करती रहती हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को यूजर्स रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ के साथ जोड़ रहे हैं। 

Trending Videos
Neetu Kapoor Shared post On Instagram Netizens Said She Comment On Ranbir Kapoor Ex Girlfriend Katrina Kaif
कटरीना कैफ-नीतू कपूर - फोटो : social media

नीतू कपूर ने किया था पोस्ट
दरअसल, शनिवार के दिन नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में लिखा है- सिर्फ इसलिए कि उसने आपको सात साल डेट किया है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपसे शादी करेगा। मेरे अंकल ने छह साल तक डॉक्टरी की पढ़ाई की थी, लेकिन अब वह एक डीजे हैं। नीतू का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को लेकर यूजर्स का मानना है कि नीतू कपूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ को लेकर ताना मार रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor Shared post On Instagram Netizens Said She Comment On Ranbir Kapoor Ex Girlfriend Katrina Kaif
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ - फोटो : social media

यूजर्स ने नीतू कपूर को लेकर किए कमेंट
नीतू कपूर के इस पोस्ट को लेकर कई यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा- नीतू हमेशा ही कटरीना कैफ के खिलाफ रही हैं। उनके ब्रेकअप के वर्षों बाद भी वह उन्हें ताना मार रही है। वह दोनों सात साल तक साथ थे। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- नीतू कपूर इतने वर्षों के बाद भी कटरीना पर टिप्पणी कर रही हैं, जबकि कटरीना अपने काम से मतलब रखती हैं। यह परिवार बेहद अजीब है। वहीं, एक यूजर ने कहा कि शायद हो सकता है यह पोस्ट रणबीर कपूर के लिए हो। 

Neetu Kapoor Shared post On Instagram Netizens Said She Comment On Ranbir Kapoor Ex Girlfriend Katrina Kaif
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ - फोटो : social media

कटरीना और रणबीर ने एक दूसरे को काफी वक्त तक किया डेट
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और कटरीना कैफ ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। हालांकि साल 2016 में दोनों कलाकार एक दूसरे से अलग हो गए थे। दोनों ने इस बीच कई फिल्मों में भी काम किया था। 

Lara Dutta: विशाल भारद्वाज के लिए लारा ने किया इमोशनल पोस्ट, साथ काम करने को बताया सपना सच होने जैसा

विज्ञापन
Neetu Kapoor Shared post On Instagram Netizens Said She Comment On Ranbir Kapoor Ex Girlfriend Katrina Kaif
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : social media

साल 2022 में रणबीर ने आलिया से की थी शादी
दीपिका और कटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर ने आलिया भट्ट को भी काफी वक्त तक डेट किया था, जिसके बाद साल 2022 में एक्टर ने आलिया से शादी की थी। शादी के कुछ वक्त नवंबर के महीने में कपल ने अपनी बेटी राहा का इस दुनिया में स्वागत किया था। वहीं कटरीना की बात की जाए तो उन्होंने साल 2021 में एक्टर विक्की कौशल से राजस्थान में शादी की थी। 

Rahul Raj: 'विकास गुप्ता ने मेरा करियर बर्बाद किया', प्रत्युषा की मौत के सात साल बाद छलका राहुल राज का दर्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed