फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: नीतू कपूर ने शेयर किया पति ऋषि कपूर का आखिरी होली ट्वीट, अभिनेता ने की थी कोरोना से बचने की अपील

Fri, 18 Mar 2022 05:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor shares actor Rishi Kapoor's last Holi tweet and a unseen video of kapoor khandaan holi celebration
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आज होली के त्यौहार में पूरा देश रंगों से सराबोर है और आमजन से लेकर सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए होली की शुभकामनाएं साझा कर रहे है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।  इस दौरान अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी ऋषि कपूर संग होली को याद किया है। उन्होंने ऋषि कपूर की होली खेलते हुए वीडियो शेयर की ही जिसमें कई दिग्गज लोग दिखाई दे रहे हैं, इसी के साथ नीतू कपूर ने ऋषि कपूर का आखिरी होली ट्वीट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सेफ होली खेलने और कोरोना से सावधानी बरतने की अपील की थी।

Neetu Kapoor shares actor Rishi Kapoor's last Holi tweet and a unseen video of kapoor khandaan holi celebration
नीतू-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी पर दिवंगत ऋषि कपूर का आखिरी होली ट्वीट शेयर किया है। इस ट्वीट में ऋषि कपूर ने लिखा था, 'सभी को हैप्पी होली। कोरोना वायरस से सावधान रहें। इसी के साथ नीतू ने ऋषि कपूर का एक मजेदार ट्वीट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'पियो लेकिन सोच समझकर पियो, मेरी तरह नहीं'। ये ट्वीट ऋषि कपूर ने साल 2015 में किया था और साथ ही सबको होली की शुभकामनाएं दी थीं।

Neetu Kapoor shares actor Rishi Kapoor's last Holi tweet and a unseen video of kapoor khandaan holi celebration
नीतू-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शेयर की कपूर फैमिली की होली वीडियो-
नीतू कपूर अक्सर ही पति ऋषि कपूर से जुड़ी यादें साझा करती रहती हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से कपूर परिवार की होली सेलिब्रेशन की एक पुरानी वीडियो शेयर की है जिसमें ऋषि कपूर समेत कई बड़े सितारें भी होली खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, 'जब हम मुकम्मल थे, जब प्यार की गर्माहट थी हैप्पी होली!

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor shares actor Rishi Kapoor's last Holi tweet and a unseen video of kapoor khandaan holi celebration
शर्मा जी नमकीन ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

31 मार्च की रिलीज होगी फिल्म 'शर्मा जी नमकीन'
17 मार्च को अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में एक रिटायर्ड इंसान की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म अब 31 मार्च 2022 को अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed