फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 महीने की बेटी के साथ रातभर फंसी रहीं ये एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर बताया, क्या हो गई थी हालत?

Sat, 27 Jul 2019 03:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 27 Jul 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia revealed shocking thing says 2 missed flights and 8 month old baby
Neha Dhupia and Angad along with baby - फोटो : instagram

फिल्मों से दूर नेहा धूपिया (Neha Dhupia) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा ने बीते साल अंगद बेदी से शादी की थी। शादी के कुछ वक्त बाद ही नेहा ने बेटी को जन्म दिया। नेहा की बेटी मेहर ने हाल ही में 8 महीने पूरे किए हैं। नेहा बेटी की तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा ने ट्वीट कर आपबीती बताई। नेहा ने बताया कि कैसे 8 महीने की बच्ची के साथ वह रात भर फंसी रही। नेहा का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। 

Neha Dhupia revealed shocking thing says 2 missed flights and 8 month old baby
Neha Dhupia - फोटो : instagram

नेहा धूपिया ने ट्वीट किया- 'दो फ्लाइट्स मिस हो गई और साथ में 8 महीने का बेबी। 2 ट्रैफिक से भरे हुए शहर। आधे दिन लेट हो गई और अब फाइनली 3 बजे सुबह घर पहुंची हूं।' नेहा के इस पोस्ट से साफ है कि उन्हें बेटी के साथ कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस पोस्ट के बाद नेहा ने कारगिल विजय दिवस के दिन जवानों के साथ तस्वीरें भी शेयर की।
 

Neha Dhupia revealed shocking thing says 2 missed flights and 8 month old baby
Neha Dhupia - फोटो : twitter

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- 'कारगिल में लाइन ऑफ कंट्रोल पर समय बिताने का मौका मिला था। मैं उन जवानों को सलाम करती हूं जो अपने आपको जोखिम में डालकर हमारी रक्षा करते हैं ताकि हम लोग सुरक्षित रह सकें।' 10 मई 2018 को नेहा और अंगद ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में सात फेरे ले लिए थे। दोनों ने खुद बताया था कि उन्हें जल्दबाजी में शादी क्यों करनी पड़ी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia revealed shocking thing says 2 missed flights and 8 month old baby
Neha Dhupia - फोटो : social media

नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसी वजह से घरवालों ने उनकी तुरंत शादी करवा दी। नेहा-अंगद की शादी से फैंस काफी हैरान थे । पहले तो अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को नकार दिया था लेकिन बाद में खुद सबकुछ बताया। नेहा धूपिया के मशहूर शो 'नो फिल्टर नेहा' में खुद अंगद बेदी ने इस बात कबूला था। अंगद ने बताया था, 'नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जब दोनों ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो बहुत 'डांट' पड़ी थी।'

विज्ञापन
Neha Dhupia revealed shocking thing says 2 missed flights and 8 month old baby
neha dhupia angad bedi - फोटो : twitter

नेहा शादी के 6 महीने बाद मां बन गई थीं। पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाने के लिए अंगद और नेहा बेटी के साथ मॉरिशस गए थे। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर नेहा ने अपनी शादी का एक इनसाइड वीडियो शेयर किया था। इसमें नेहा की मेहंदी, संगीत से लेकर फेरों और विदाई तक के विजुअल थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा था, 'मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे पल। मुझे इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया। हैप्पी एनिवर्सरी अंगद बेदी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed