कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी की थी। शादी में शामिल हुए मेहमानों को वहां की तस्वीरें लेने पर पाबंदी थी हालांकि अब दोनों की शादी के एक महीने बाद नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने उनकी शादी की नई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वे अपने पति अंगद बेदी के साथ दिखाई दे रही हैं।
Throwback: कटरीना और विक्की की शादी में बाराती बनकर पहुंचे थे नेहा और अंगद, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में नेहा ने ऑफ व्हाइट कलर का शरारा पहना हुआ है, साथ ही अंगद बेदी कुर्ता पैजामा में नजर आ रहे हैं। शादी की तस्वीर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने खुद को बाराती बताया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘’बाराती कुछ इस तरह, विक्की और कैटरीना को ढेर सारा प्यार’’।
नेहा ने निर्देशक कबीर खान के साथ भी फोटो शेयर की है। ब्लैड एंड व्हाइट प्रिंटेड कुर्ता और व्हाइट पायजामा में कबीर खान जंच रहे हैं। कटरीना और विक्की की शादी में शामिल हुए मेहमानों में नेहा ने पहली बार अपनी तस्वीर साझा की है, इससे पहले फोटर्स से किसी की फोटो सामने नहीं आई थी।
कटरीना और विक्ली ने हाल ही में शादी की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। विक्की और कटरीना ने हाल ही में अपने फैंस के साथ अपनी पहली लोहड़ी की तस्वीरें शेयर कीं। इस मौके पर कटरीना ने लाल रंग का सूट पहना था। तस्वीर में कपल को एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए देखा जा सकता है।
कैट और विक्की ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। दोनों 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इन्होंने अपनी शादी में नो फोन पॉलिसी भी लागू की थी।