{"_id":"5afec1824f1c1bd1408b633c","slug":"neha-dhupia-shuts-user-who-asked-to-make-angad-bedi-her-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा धूपिया को यूजर ने कहा 'पति को राखी बांध दो', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, बोलती कर दी बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा धूपिया को यूजर ने कहा 'पति को राखी बांध दो', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, बोलती कर दी बंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
neha dhupia and angad bedi
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुपचुप शादी कर फैंस और पूरे बॉलीवुड को शॉक देने वाली एक्ट्रेस नेहा धूपिया अब पति के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। उनकी फोटोज को खूब लाइक और कमेंट्स मिल रहे हैं। इन्हीं में से एक यूजर ने लिखा, ' छोटा है तुमसे अंगद बेदी... हसबेंड नहीं भाई है तुम्हारा राखी बांधो।'
Neha Dhupia
नेहा धूपिया ने बड़ी शालीनता से करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'सुझाव के लिए शुक्रिया दोस्त, अब मुझपे एक अहसान करो... जाओ और कुछ एक्साइटिंग करो।' नेहा धूपिया के इस जवाब के बाद ट्रोलर की बोलती बंद हो गई।
neha dhupia
हाल ही में नेहा धूपिया ने खुलासा किया हैउनकी शादी कराने के पीछे डायरेक्टर करण जौहर का हाथ है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, 'थैंक्यू करण जौहर, यह सब तुम्हारी वजह से हुआ है। हम दोनों के दिल खुशी से धड़क रहे हैं और इसकी वजह तुम हो। जब मियां बीबी राजी तो पिक्चर तो हिट होगी ही न।'
Thank you Cupid 💗😉 ... @karanjohar its all because of you ... our hearts are exploding with joy and you are a huge reason for this happiness ... jab miya biwi #raazi toh picture toh hit hi hogi na 😉💕 https://t.co/of9equetbX
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) May 12, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
neha dhupia
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 10 मई को एक्टर अंगद बेदी के साथ दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी का खुलासा नेहा और अंगद के इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ था। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट कर शादी का खुलासा किया था। शादी वाली रात ही नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी अमेरिका निकल गए थे। अब दोनों वापस लौट आएं हैं।