फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद फूट-फूटकर रोईं थीं नेहा कक्कड़, अब रोहनप्रीत से रचाई शादी

Sat, 24 Oct 2020 09:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 24 Oct 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Wedding She Also dated Actor himansh kohli
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह, हिमांश कोहली - फोटो : Sony tv Screen Grab/Instagram: @nehakakkar

बॉलीवुड की प्लेबैक सिंह नेहा कक्कड़ काफी चर्चाओं में रहती हैं। नेहा ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने दिए हैं। लेकिन नेहा हमेशा अपने गानों के लिए ही चर्चाओं में नहीं रहती हैं बल्कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। इन दिनों नेहा अपनी शादी को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब नेहा अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइम लाइट में हों। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Wedding She Also dated Actor himansh kohli
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली - फोटो : Instagram

नेहा कक्कड़ शुरुआत से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे ही एक रिलेशनशिप की वजह से नेहा काफी समय तक चर्चाओं में रही हैं। नेहा का ये रिलेशनशिप था 'यारियां' फेम अभिनेता हिमांश कोहली के साथ। हिमांश कोहली के साथ नेहा कक्कड़ के अफेयर की चर्चा की खूब चली थी। नेहा और हिमांश ने टेलीविजन रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में एक दूसरे से प्यार का इजहार भी किया था।

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Wedding She Also dated Actor himansh kohli
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली - फोटो : फाइल फोटो

अफेयर की खबरों के कुछ दिन बाद ही नेहा के ब्रेकअप की खबरों ने भी खूब तूल पकड़ा था। नेहा और हिमांश ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें साझा किया करते थे। लेकिन अचानक ही एक दिन दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया और सारी तस्वीरें भी हटा दीं। ये देख फैंस के भी होश उड़ गए। इसके बाद नेहा को कई स्टेज शो के दौरान रोते हुए देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Wedding She Also dated Actor himansh kohli
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली - फोटो : फाइल फोटो

ब्रेकअप के बाद नेहा पूरी तरह से टूट चुकी थीं। नेहा कई रियलिटी शो के दौरान रो भी चुकी हैं। वहीं उनके कई लाइव कॉन्सर्ट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिनमें उन्हें रोते हुए देखा गया। इसे देख उनके फैंस भी काफी दुखी हुए थे। सभी चाहते थे कि नेहा कक्कड़ अपनी जिंदगी में खुश रहें और आगे बढ़ें। हालांकि अपने ब्रेकअप के बाद नेहा को इस बात का पछतावा भी हुआ कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक कर दिया।

विज्ञापन
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Wedding She Also dated Actor himansh kohli
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/nehakakkar

अपने ब्रेकअप के दुख से उबरने के बाद नेहा एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'मैं बहुत इमोशनल हूं। मेरी निजी जिंदगी में जो भी बीते महीनों हुआ वो दुखद था। मुझे इस बात का पछतावा है कि मैंने अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक कर दिया। बुरे वक्त में पता चलता है कि अपने इमोशन दिखाने से लोग आपके लिए कितने नकारात्मक हो जाते हैं। हिमांश ने ऐसा कुछ भी नहीं किया, जितना सोशल मीडिया पर उसे बुरा सुनना पड़ा।'

पढ़ें: मालदीव्स छुट्टियां मनाने पहुंचे रैपर बादशाह का चेहरा झुलसा, वरुण धवन ने किया ऐसा कमेंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed