फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neha Kakkar Birthday: नेहा कक्कड़ को जन्म से पहले ही मारना चाहती थीं उनकी मां, इस वजह से नहीं करा पाईं अबॉर्शन

Mon, 06 Jun 2022 08:00 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 06 Jun 2022 08:00 AM IST
सार

बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ आज कामयाबी के उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। आज के दौर की टॉप गायिकाओं में से एक नेहा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं।

विज्ञापन
Neha Kakkar Birthday: Neha Kakkar’s mother wanted to kill her before birth could not get abortion because of this
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ आज कामयाबी के उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। आज के दौर की टॉप गायिकाओं में से एक नेहा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सफलता के शिखर पर पहुंच चुकीं नेहा का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है। जमीन से उठकर आसमान को छूने वाली नेहा के संघर्ष की कहानी तो कई लोग जानते होंगे लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता है कि इस दुनिया में आने के लिए भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। आइए जानते हैं नेहा के जीवन से जुड़े उस किस्से को- 

Neha Kakkar Birthday: Neha Kakkar’s mother wanted to kill her before birth could not get abortion because of this
नाराजगी सॉन्ग, नेहा कक्कड़ - फोटो : insta

मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर प्रतिभागी नजर आईं नेहा का इसी शो के जज बनने तक का सफर बेहद प्रेरणादायी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके जीवन में एक दौर वो भी था जब खुद उनकी मां उन्हें जान से मारना चाहती थीं। दरअसल, नेहा जब उनकी मां के कोख में थीं, तो वह नेहा को इस दुनिया में नहीं लाना चाहती थीं। इस बारे में खुद उनके भाई टोनी कक्कड़ ने चौंकाने वाला खुलासा किया था।

Neha Kakkar Birthday: Neha Kakkar’s mother wanted to kill her before birth could not get abortion because of this
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/nehakakkar

यह बात तो हर कोई जानता है कि नेहा कक्कड़ और उनके परिवार ने अपने जीवन मेंवह दौर भी देखा जब वह एक किराए के छोटे से घर में रहा करते थे। कुछ समय पहले ही टोनी कक्कड़ ने खुलासा किया था कि उनके परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि घर की ऐसी हालत के बीच उनके  तीसरे बच्चे का जन्म हो। लेकिन प्रेग्नेंसी के आठ हफ्ते बीत जाने की वजह से उनकी मां अबॉर्शन नहीं करा पाई थीं और इस तरह छह जून 1988 में आज की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ का जन्म हुआ। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar Birthday: Neha Kakkar’s mother wanted to kill her before birth could not get abortion because of this
नेहा कक्कड़- टोनी कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन से ही गायन में रूचि रखने वालीं नेहा कक्कड़ अपनी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ जगरातों में भजन गाया करती थीं। दोनों ने काफी समय तक भजन गाकर ही पैसा कमाया। बाद में नेहा ने रियलिटी शो इंडियन आइडिल में हिस्सा लिया और अपने सिंगिंग करियर में एक कदम आगे बढ़ाया। हालांकि, उन्हें इस शो में कुछ खास कामयाबी नहीं मिली। साल 2008 में उन्होंने अपने एल्बम नेहा द रॉकस्टार लॉन्च किया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे अपने लक्ष्य को हासिल करने की राह में आगे बढ़ती गई और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। 

विज्ञापन
Neha Kakkar Birthday: Neha Kakkar’s mother wanted to kill her before birth could not get abortion because of this
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में नेहा को उनके गाने 'सेकेंड हैंड' जवानी से पहचान मिली। यह गाना उनका पहला हिट सॉन्ग माना जाता है। इसके बाद उन्हें फिल्म यारियां के गाने 'सनी-सनी' से भी उन्हें खूब पहचान मिली। नेहा ने अपने करियर में कई गानों को अपनी आवाज दी। उनके गाने इंटरनेट पर टॉप ट्रेडिंग में शामिल होते हैं। फिल्मों में गाने के अलावा वह अपने म्यूजिक एल्बम के लिए भी जानी जाती है। उनके मशहूर गानों में काला चश्मा, मनाली ट्रांस, आंख मारे, कर गई चुल, गर्मी, साकी साकी आदि शामिल हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed