नेहा कक्कड़ ने पूरी इंडस्ट्री में अपनी सिंगिंग से एक अलग पहचान बनाई है। वह आए दिन अपने नए-नए गानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। रिमिक्स गानों में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली नेहा कक्कड़ ने हाल ही में 90 के दशक का मशहूर गाना 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स वर्जन रिलीज किया है। इस गाने की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार नेहा कक्कड़ का विरोध किया जा रहा है। नेटिजन्स उन्हें बुरी तरह से लताड़ लगा रहे हैं। जहां कोई उनकी सिंगिंग पर बैन लगाने की बात कर रहा है तो कोई सिंगर को जेल तक भेजने तक की बात कर रहे है। सोशल मीडिया पर उठती इन मांगों के बीच अब गाने की ओरिजनल सिंगर फाल्गुनी पाठक का रिएक्शन भी सामने आ गया।
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ पर फाल्गुनी पाठक ने निकाली भड़ास, 'तूने पायल है छनकाई' का रिमिक्स देख सुनाई खरी खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्गुनी पाठक देश की उन प्रतिष्ठित सिंगर्स में से हैं, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से फैंस के दिलों को छुआ है। उन्हें प्यार से 'डांडिया क्वीन' के रूप में संबोधित किया जाता है और एक बार फिर, वह अपने नए गीत के साथ, नवरात्रि के मौसम से पहले छा गई हैं। जहां फाल्गुनी अपने नए गीत को लेकर उत्साहित हैं, वहीं उनके एक पुराने गीत, 'मैंने पायल है छनकाई' को नेहा कक्कड़ द्वारा फिर से बनाया गया है। इस रिमिक्स में प्रियांक शर्मा, धनश्री वर्मा और वह खुद नजर आ रही हैं। नेहा कक्कड़ का रिमिक्स 'ओ सजना' नेटिजन्स के बाद फाल्गुनी पाठक के निशाने पर भी आ गया है। दिग्गज गायिका ने सोशल मीडिया के जरिए नेहा के इस रिमिक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ का नया सॉन्ग 'ओ सजना' रिलीज, फाल्गुनी पाठक के गाने का है रिमिक्स
मूल रूप से 'मैंने पायल है छनकाई' को गाने वाली फाल्गुनी पाठक ने रिमिक्स को लेकर इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। दरअसल, फाल्गुनी पाठक ने सोशल मीडिया यूजर्स के स्क्रीनशॉट्स अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा कर नेहा पर निशाना साधा है। साझा की गई स्टोरी में एक यूजर ने नेहा की क्लास लगाते हुए लिखा था, 'पहले से जो चीजें से हैं उसी के जरिए पैसा कमाने की बजाय उन्हें अपने दिमाग और कला का इस्तेमाल ओरिजिनल कंटेंट को बनाने में करना चाहिए था।' वहीं दूसरी स्टोरी में लिखा था, 'हमारे बचपन की यादों को इस तरह बर्बाद किया जा रहा है।' फाल्गुनी द्वारा साझा की गई तीसरी स्टोरी में लिखा था, 'बंद करो ये पाप। कृपया कोई इस ऑटोट्यून सिंगर और उसके रिमिक्स को बैन करो।'
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ से की जा रही सिंगिंग छोड़ने की गुजारिश? इस गाने की वजह से हो रहीं ट्रोल
नेहा ने इस गाने को रिक्रिएट करने से फाल्गुनी पाठक का फैन क्लब उनसे बहुत निराश है। इस गाने में नेहा की आवाज की लोग खूब आलोचना कर रहे हैं और उन्हें 90 के दौर के इस हिट क्लासिक सॉन्ग को बरबाद करने के लिए जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर फाल्गुनी पाठक के सपोर्ट में भी यूजर्स उतर गए हैं। लगातार सोशल मीडिया पर आई स्टैंड विद यू फाल्गुनी बेन ट्रैंड कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फाल्गुनी के पास गाने के लीगल राइट्स न होने के कारण वह नेहा पर केस नहीं कर पा रही हैं, लेकिन वह उनसे बहुत निराश हैं।