एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 16 Sep 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की गायिका नेहा कक्कड़ ने इंडस्ट्री मे नाम कमाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है लेकिन पिछले काफी समय से अब वो ट्रोलिंग का ही शिकार हो रही हैं। नेहा कक्कड़ और उनके भाई सोनू कक्कड़ अक्सर अपनी अतरंगी लिरिक्स और म्यूजिक को लेकर फैंस के निशाने पर आ जाते हैं। नेहा ने 'आंख मारे', 'गर्मी', 'दिल को करार आया' जैसे कई हिट गाने गाए हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनके नए गाने फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहे।
नए लुक को लेकर ट्रोल हो गईं नेहा कक्कड़
हाल ही में उन्होंने अपने भाई सोनू और गायक हनी सिंह के साथ मिलकर 'कांटा लगा' गाना गाया था इस गाने को तो फैंस ने सिरे से नकार ही दिया। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसे लेकर वो काफी ट्रोल हो रही हैं। हाल ही में नेहा ने अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वो शिमरी गुलाबी कॉरसेट के साथ हरे रंग की स्कर्ट पहने नजर आईं। साथ ही उन्होंने ब्लॉन्ड लुक अपनाया हुआ था। अब अपने इसी फैशन सेंस को लेकर नेहा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
2 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल नेहा ने जो स्टाइल अपनाया हुआ है वैसा फैशन अक्सर हॉलीवुड के एलबम सॉन्ग में कई गायिका अपनाती हैं। ऐसे में उनके लुक्स को कॉपी करने के चलते नेहा को लेकर फैंस मजाक उड़ाने लगे। एक ने कहा कि, 'कार्डी बी लगने की जगह निब्बी लग रही हो'। एक यूजर ने लिखा, 'दीदी शकीरा बनने की जगह फकीरा लग रही हो'। एक यूजर ने लिखा. 'भूतनी लग रही हो नेहू'। एक और शख्स ने लिखा, 'कार्डी बी का सस्ता वर्जन'।
3 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि जहां एक तरफ यूजर्स ने जमकर नेहा को ट्रोल किया तो वहीं रोहनप्रीत ने अपनी पत्नी को जबरदस्त सपोर्ट दिखाया। उन्होंने नेहा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सच में क्या ये तुम्ही हो? और साथ ही उन्होंने कई दिल और फायर वाले इमोजी पोस्ट किए। साथ ही भाई टोनी कक्कड़ ने भी अपनी बहन के लुक पर खूब प्यार लुटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा कक्कड़- टोनी कक्कड़-हनी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब नेहा कक्कड़ किसी बात को लेकर ट्रोल हुई हों। इससे पहले इंडियन आइडल में कंटेस्टेंट की हर बात पर आंसू बहाने को लेकर भी नेहा काफी ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं। लोगों का कहना था कि कंटेस्टेंट की कहानी इतनी दुखभरी भी नहीं होती जितना नेहा आंसू बहाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : Social media
नेहा फिलहाल अपने काम में व्यस्त हैं और नए गानों से दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रही हैं। कुछ समय पहले ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि नेहा मां बनने वाली हैं लेकिन फिलहाल इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं हैं। वहीं फैंस इंतजार कर रहे हैं कि नेहा जल्द से जल्द उनके साथ गुड न्यूज साझा करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।