फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Pornography Case: शिल्पा शेट्टी का बयान- काम में बिजी रहने की वजह से राज क्या करते हैं नहीं जानती थी

Thu, 16 Sep 2021 05:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 16 Sep 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Pornography Case: Shilpa Shetty's statement to Mumbai police says Was not aware of Raj Kundras work
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, मुंबई पुलिस ने 45 वर्षीय राज के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिए प्रदर्शन के मामले में राज के खिलाफ ये चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने इन आरोपों में राज कुंद्रा को 19 जुलाई में गिरफ्तार किया था। 

बता दें कि क्राइम ब्रांच ने इस केस में अप्रैल महीने में 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। वहीं पॉर्नोग्राफी मामले में अब तक कई एक्ट्रेस से पूछताछ की जा चुकी हैं। वहीं कई एक्ट्रेस कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ चुकी हैं। खास बात यह है कि इस चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी का पूरा बयान शामिल किया गया है। मुंबई पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचकर उनसे पूछताछ कर इसे चार्जशीट में शामिल किया है।

Raj Kundra Pornography Case: Shilpa Shetty's statement to Mumbai police says Was not aware of Raj Kundras work
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

यूके में हुई राज से पहली मुलाकात

शिल्पा ने अपने बयान में कहा कि, वह साल 2007 में बिग बॉस का शो करने यूके गई थी। यहां पर म्यूजिक शो डायरेक्टर फरत हुसैन के जरिए उनकी राज कुंद्रा से मुलाकात हुई। यह पहचान दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई और 22 नवंबर 2009 में दोनों ने शादी कर ली। शिल्पा ने बताया कि उन्होंने राज से एनआरआई होने की वजह से शादी से पहले ही कहा था कि वह शादी के बाद भारत में ही रहेंगी। इसलिए शादी के बाद वह भारत में रहने के लिए आ गए।


 

Raj Kundra Pornography Case: Shilpa Shetty's statement to Mumbai police says Was not aware of Raj Kundras work
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान रॉयल में राज ने किया निवेश

शिल्पा ने आगे कहा कि, "साल 2009 में राज कुंद्रा ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल नाम की टीम में 75 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस कंपनी में 4 विदेशी पार्टनर हैं, जिसमें राज कुंद्रा की 13 प्रतिशत की भागीदारी है। लेकिन, आईपीएल में बेटिंग के आरोप लगने के बाद उन्हें राजस्थान रॉयल की भागीदारी से निकाल दिया गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Pornography Case: Shilpa Shetty's statement to Mumbai police says Was not aware of Raj Kundras work
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विहान इंडस्ट्रिस लिमिटेड में शेयर होल्डर हैं शिल्पा

उन्होंने आगे बताया कि "साल 2012 में कुंद्रा ने सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बेस्ट टीवी प्राइवेट सेलिब्रिटी होम शोपिंग नाम की एक कंपनी शुरू की। फिर साल 2015 में राज ने विहान इंडस्ट्रिस लिमिटेड नाम से कंपनी शुरू की, जिसमें एनिमेशन, कार्टून और एप्लिकेशन बनाने का काम किया जाता है। शिल्पा ने बताया कि इस कंपनी में उनका 24.50 प्रतिशत शेयर है।

विज्ञापन
Raj Kundra Pornography Case: Shilpa Shetty's statement to Mumbai police says Was not aware of Raj Kundras work
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

अश्लील वीडियो के बारे में कुछ नहीं पता

अपने बयान में शिल्पा शेट्टी ने कहा कि, "उमेश कामत वियान इंडस्ट्री में काम करता था। उसे फरवरी 2021 में गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जब मैंने राज से पूछा तो उन्होंने बताया कि उमेश कामत और गहना वशिष्ट ने स्वतंत्र रूप से अश्लील वीडियो बनवाकर बेचा था। शिल्पा ने कहा कि उन्हें बोलिफेम ओटीटी के बारे में कुछ नहीं पता। इसके अलावा उन्हें आज पता चला कि वियान कंपनी से हॉटशॉट के लिए बनाए गए अश्लील वीडियो प्रदीप बक्शी के केनरीन कम्पनी को भेजे जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed