{"_id":"5c1cd34bbdec2256f972b19e","slug":"neha-kakkar-post-her-photos-on-instagram-after-her-breakup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने दिखाई जिंदादिली, तस्वीरों के साथ छोड़ा प्यारा सा मैसेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने दिखाई जिंदादिली, तस्वीरों के साथ छोड़ा प्यारा सा मैसेज
Fri, 21 Dec 2018 05:19 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Fri, 21 Dec 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
नेहा कक्कड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में काफी दुखी दिखाई दे रही हैं। नेहा ने इंडियन आइडल के सेट पर अपने प्रेम का इजहार किया था। वहीं इसी मंच पर उन्होंने ब्रेकअप का भी खुलासा किया। वहीं नेहा अब अपने ब्रेकअप के गम को भूलना चाहती हैं। नेहा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं।
नेहा कक्कड़
तस्वीरें बताती हैं कि नेहा अब अपने दुख को भूलकर पहले की तरह खुशमिजाज होकर जीना चाहती हैं। नेहा ने तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा मेसेज भी लिखा है। उन्होंने अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया है। नेहा ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि एक महिला तब और ज्यादा सुदंर लगती है, जब उसके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।
neha kakkar
नेहा आगे लिखती हैं कि मैं अपनी जिंदगी में सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहती हूं। मैं पहले से ज्यादा चमकना और चहकना चाहती हूं। कुछ दिन पहले नेहा का अपने बॉयफ्रेंड हिमाश कोहली के साथ ब्रेकअप हो गया है। जिसका दर्द भी नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि नेहा ने अपने ब्रेकअप के सारे पोस्ट डिलीट कर दिए है।
neha kakkar
neha kakkar
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं नेहा और हिमांश
वहीं पिछले दिनों इंडियन आइडल के सेट पर नेहा एक कंटेस्टेंट का गाना सुनकर रोने लगीं । वो ब्रेकअप की वजह से काफी दुखी नजर आ रही थीं । इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर अपना दर्द बयां किया । अब हिमांश पर नेहा का एक और चौंकाने वाला बयान आया है ।
विज्ञापन
neha kakkar
ब्रेकअप की खबरों को लेकर एक वेब पार्टल ने नेहा से सच्चाई जाननी चाही। नेहा ने हिमांश का नाम सुनते ही उन्हें पहचानने से मना कर दिया है । नेहा ने कहा- 'कौन हिमांश । मैं इस नाम के किसी भी शख्स को नहीं जानती हूं ।' इसके बाद नेहा ने कहा कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए ।