नेहा कक्कड़ उन चुनिंदा सिंगर्स में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों नेहा को सोशल मीडिया पर उनके नए गाने 'ओ सजना' की वजह से खूब ट्रोल किया जा रहा है। उनका यह गाना फाल्गुनी पाठक के आइकॉनिग सॉन्ग 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स वर्जन है, जो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया, जिस वजह से सिंगर को ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच अब नेहा ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें नेहा के कैप्शन ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।
Naha Kakkar: नेहा कक्कड़ ने शेयर कीं अपनी हॉट फोटोज, खरी-खोटी सुनाते हुए लोग बोले- तू गाने बर्बाद करना बंद कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ट्रोलिंग के बीच नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि नेहा ने ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लैक प्लाजो पहना है, जिसके साथ सिंगर ने व्हाइट जूते पेयर किए हैं। नेहा ने अपना लुक गले में स्टाइलिश नेकलेस से पूरा किया, जो उनके लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है। इन तस्वीरों के साथ नेहा कक्कड़ ने जो कैप्शन दिया है, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने पायल है छनकाई।' साथ ही उन्होंने हैशटैग 'ओ सजना' भी लिखा है, जो नेहा कक्कड़ के नए गाने का टाइटल है।
ये भी पढ़ें:- Soni Razdan: सोनी राजदान ने डॉटर्स डे पर आलिया भट्ट और शाहीन के साथ शेयर की सेल्फी, बोलीं- तुम दोनों बेस्ट हो
सिंगर के इस पोस्ट पर फैंस अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं, नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह ने लिखा, 'मेरी प्रिंसेस।' भाई सोनू कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, 'सुंदर सुंदर।' इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा, 'कुछ मौलिकता रखें, अगर यह बहुत मुश्किल है तो असली आइकन के लिए कुछ सम्मान की कोशिश करें और उनके संगीत को अकेला छोड़ दें।' दूसरे ने लिखा, 'तू गाने बर्बाद करना बंद कर दे। बाकी सब ठीक है। कम से कम 90 के दशक के गाने बर्बाद मत कर अगर खुद कुछ नहीं बना सकती है।' ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा, 'पायल छनकाई नहीं तोड़ दी है।'
ये भी पढ़ें:- Malaika Arora: हैट लगाकर मलाइका अरोड़ा ने शेयर की वीडियो, रेड ड्रेस में लग रहीं कमा
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नेहा कक्कड़ का गाना 'ओ सजना' रिलीज हुआ था, जिस पर बेशक व्यूज ठीक-ठाक मिले हैं लेकिन इस गाने की वजह से नेहा कक्कड़ जमकर ट्रोल हो रही हैं। 90 के दशक के इस खूबसूरत गाने के साथ यूं छेड़छाड़ करना लोगों को पसंद नहीं आया और इसी वजह से हर कोई उन्हें खरी-खोटी सुना रहा है। इतना ही नहीं, 'मैंने पायल है छनकाई' गाने की सिंगर फाल्गुनी पाठक को भी नेहा का रिमिक्स वर्जन पसंद नहीं आया, जिस वजह से उन्होंने भी नेहा को जमकर सुनाया। फाल्गुनी पाठक ने कहा कि मुझे तीन-चार दिन पहले गाने के इस नए वर्जन के बारे में पता चला। इस सुनने पर पहली प्रतिक्रिया अच्छी नहीं थी। मैं ऐसी थी जैसे मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी।